Neha Bora Released: 12 घंटे हिरासत में रहने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा...

Share this Video

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा हो गई हैं। आरके पुरम पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद उन्होंने हिरासत में रखे जाने के तरीके पर सवाल उठाए। नेहा बोरा का दावा है कि उन्हें लंबे समय तक थाने में रखा गया और वकीलों से मिलने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग दोहराई। नेहा ने अभिजीत दीपके समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की रिहाई की भी मांग की। अब सवाल है कि आंदोलन आगे क्या रूप लेगा और अभिजीत दीपके का मामला कब स्पष्ट होगा।

Related Video