17 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र की राजनीति में 'धुरंधर' बने देवेंद्र, मुंबई में छा गए पोस्टर

Share this Video

17 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना, जो कल कॉर्पोरेटर भी चुने गए थे उन्होंने मुंबई में कई जगहों पर CM देवेंद्र फडणवीस के "धुरंधर देवेंद्र" वाले पोस्टर लगाए हैं। बता दें कि BMC चुनावों में 227 वार्डों में से भाजपा ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड, शिवसेना ने 29 वार्ड, कांग्रेस ने 24 वार्ड, AIMIM ने 8 वार्ड, MNS ने 6 वार्ड, NCP ने 3 वार्ड, SP ने 2 वार्ड और NCP-SP ने 1 वार्ड में जीत हासिल की है। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ को लेकर मेला प्रशासन के द्वारा भी तमाम इंतजाम किए गए हैं। काफी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला वहां पर जारी है।

Related Video