
9 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: Donald Trump ने कूड़ेदान में फेंकी ईरान की 10 शर्तें
9 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला बनाए रखने पर सहमति जताई है, जो दुनियाभर में तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। लेविट ने यह भी बताया कि ईरान ने अमेरिका के सामने एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसे आगे की बातचीत के लिए मजबूत आधार के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले ईरान की ओर से 10 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उसे पूरी तरह अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे गंभीरता से लेने लायक भी नहीं समझा।