Strait Of Hormuz Crisis: सरकार ने माना LPG गैस की है कमी...! जानें कैसे हैंडल होगी सिचुएशन- WATCH

Share this Video

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में बढ़ते तनाव और शिपिंग गतिविधियों पर पड़ रहे असर के बीच भारत में LPG सप्लाई को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। सरकार ने माना है कि LPG फिलहाल एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि घरेलू रसोई में इसका व्यापक उपयोग होता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि देश में गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। सरकार का कहना है कि 33 करोड़ परिवारों की रसोई तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलेंडर की अतिरिक्त बुकिंग न करें।

Related Video