Nationalist Citizens Party of India : जिस NCPI पार्टी को कोई नहीं जानता था, वो रातों-रात सत्ता के सबसे बड़े खिलाड़ियों में कैसे पहुंच गई? सिर्फ 3 साल पुरानी पार्टी और सीधे सत्ता में एंट्री! पूरा मामला क्या है? गुमनामी से सत्ता तक... आखिर क्या है NCPI जिसने सबको चौंका दिया?
अभी तक हमने आपने इंसानों की रातों रात किस्मत बदले सुना और देखा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में चल सियासी बवाल के बाद NCPI पार्टी की किस्मत रातों-रात चमक गई है। खुद इसको बनाने वालों ने कभी नहीं सोचा होगा कि बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल की एक छोटी से बिल्डिंग से शुरू होने वाली यह पार्टी एक दिन देश की पांचबी बड़ी पार्टी बनेगी। जिसके पास कभी ना तो एक विधायक था और ना ही एक सांसद, यानि सब जीरो जीरो। लेकिन वक्त ऐसा आया कि अब इसके एक दो नहीं, बल्कि 20 सांसद होने वाले हैं। जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

NCPI को कभी 536 वोट मिले थे
बता दें कि NCPI पार्टी का इतिहास ज्यादा बड़ा या लंबा नहीं है। NCPI का रजिस्ट्रेशन जनवरी 2023 में हुआ था और इसका मकसद था त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारना। टीएमसी के सहयोगी दल ने त्रिपुरा चुनाव में 4 उम्मीदवार को टिकट भी दिया, लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई। सबसे ज्यादा वोट एक उम्मीदवार को 536 मिले थे। इसके बाद यह पार्टी चुनाव आयोग की 2000 से ज्यादा उन पार्टियों में शामिल हो गई, जिन्हें नेशनल लेवल की मान्यता नहीं मिली। लेकिन अब किस्मत का पहिया ऐसा घूमा की देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की सहयोगी बनने जा रही है। जिसका देश में 12 सालों से राज चल रहा है।
TMC के 20 बागी सासंद NCPI के हुए
बता दें कि मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी लोकसभा सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए। यानि इन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को अपना समर्थन दे दिया।
NCPI ऐसे बनेगी देश की पांचबी बड़ी पार्टी
बता दें कि अगर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस विलय सही ठहराते हैं तो यह पार्टी रातों-रात लोकसभा की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी और एनडीए में भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल बन जाएगी। जिसका सीधे तौर पर एक भी सांसद चुनाव लड़कर नहीं जीता हो वह पार्टी आज देश की सत्ता का हिस्सा बनने जा रही है।
NCPI की बदौलत बागी सांसदों पर नहीं होगा दल-बदल एक्शन
दल-बदल कानून के तहत, अगर किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई विधायक या सांसद किसी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं, तो इसे विलय माना जाता है और उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती. अपने खेमे में 20 सांसदों के साथ, बागियों का दावा है कि उन्होंने यह आंकड़ा आराम से पार कर लिया है।
NCPI का क्या है संगठनात्मक ढांचा
नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया का भले संगठनात्मक ढांचा बहुत बड़ा न हो, लेकिन पार्टी ने इन हाई-प्रोफाइल नेताओं का स्वागत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव शांतनु डे ने कहा कि वह पार्टी को आगे बढ़ते हुए देखने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।


