
21 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: होर्मुज टेंशन के बीच मास्टरस्ट्रोक! अब 2030 तक इंडिया को नो टेंशन
21 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz में संभावित नाकेबंदी की वजह से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता गहराती जा रही है। ऐसे हालात में भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है, ताकि भविष्य में किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े। सरकार ने रूसी तेल लाने वाले जहाजों के बीमा से जुड़ी रूसी कंपनियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। पहले जहां 8 कंपनियों को मंजूरी थी, अब इसे बढ़ाकर 11 कर दिया गया है। यह निर्णय Directorate General of Shipping (DGS) द्वारा लिया गया है।