MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Iran-US Tension: इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी, ट्रंप को किसने दे डाली खुली धमकी

Iran-US Tension: इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी, ट्रंप को किसने दे डाली खुली धमकी

Iran-US Conflict: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डरावनी धमकी दी है। ईरान के सरकारी टीवी पर एक चेतावनी दिखाई गई, जिसमें पेन्सिलवेनिया में ट्रंप पर 2024 में हुए जानलेवा हमले के क्लिप दिखाए गए और कहा गया, "इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 15 2026, 09:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

2024 की पेन्सिलवेनिया रैली में क्या हुआ था?

13 जुलाई 2024 को पेन्सिलवेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाई थी। गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। हमले के बाद ट्रंप खून से लथपथ मंच से नीचे उतरे और उनकी मुट्ठी बंधी थी।

26
Image Credit : Getty

ट्रंप को पहले भी ईरान से मिलीं धमकियां

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी है। 2021 में, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय ने ट्रंप की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्हें एक लड़ाकू विमान की परछार्द में गोल्फ खेलते हुए दिखाया गया था। ईरान ने इसके साथ ही 2020 के घातक ड्रोन हमले का बदला लेने का वादा भी किया था।

Related Articles

Related image1
Iran Protest: ट्रंप की धमकी पर खामेनेई का मुंहतोड़ जवाब, ईरान ने पड़ोसियों को क्यों ललकारा
Related image2
Iran-US Tension: क्या ईरान से डर गए ट्रंप? मिडिल-ईस्ट से क्यों लौट रहे अमेरिकी सैनिक
36
Image Credit : Getty

सुलेमानी के हत्यारों को भुगतना होगा अंजाम

ईरान द्वारा इस पोस्ट में चेतावनी दी गई थी कि बगदाद हवाई अड्डे के बाहर अमेरिकी हमले का बदला लेने से उसे कोई रोक नहीं सकता। बता दें कि ईरान के मशहूर विदेशी ऑपरेशंस प्रमुख, जनरल कासिम सुलेमानी और उनके इराकी लेफ्टिनेंट एक अमेरिकी हमले में मारे गए थे। पोस्ट में लिखा था, "बदला लेना तय है। सुलेमानी के हत्यारे और जिस व्यक्ति ने आदेश दिया था, उसे अंजाम भुगतना होगा।

46
Image Credit : Getty

…तो ईरान को 'पूरी तरह खत्म' कर देना

बता दें कि फरवरी, 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने अपने सलाहकारों से कहा है कि अगर ईरान उन्हें मारने में सफल होता है, तो ईरान को 'पूरी तरह खत्म' कर दिया जाए। ईरान में कुछ भी नहीं बचना चाहिए।

56
Image Credit : Getty

ईरान की जनता के साथ है अमेरिका

हाल के दिनों में ट्रंप ने बार-बार कहा कि अमेरिका ईरानी जनता के साथ खड़ा है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 3428 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका ने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तार लोगों को फांसी की सजा दी गई तो अमेरिका मिलिट्री एक्शन ले सकता है।

66
Image Credit : Getty

ट्रंप कई बार दे चुके मिलिट्री एक्शन की धमकी

दिसंबर 2025 के आखिर में देश को हिला देने वाले आंदोलन शुरू होने के बाद से ट्रंप ने कई बार ईरान में सैन्य हस्तक्षेप की धमकी दी है। 1979 में इस्लामिक रिपब्लिक घोषित होने के बाद से ये अब तक का सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
ईरान
डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Invest MP News: भीलवाड़ा से CM डॉ. मोहन यादव का निवेशकों को आमंत्रण, उद्योग-अनुकूल नीतियों और बड़ी रियायतों का ऐलान
Recommended image2
CM Yogi Japan-Singapore Visit: सिंगापुर-जापान दौरे से ₹1.5 लाख करोड़ के MoU, जापान सिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ी पहल
Recommended image3
Pakistan Viral Wedding: 70 साल का दूल्हा-22 की दुल्हन, रोमांटिक फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल
Recommended image4
Nashik Shocking CCTV : टीचर ने 6 साल के छात्र पर चढ़ा दी कार, मासूम चीखता रह गया
Recommended image5
राजस्थान में 7 मिनट में स्कूल के अंदर छात्रा की मौत, 4 माह पहले भाई की भी ऐसे ही गई जान
Related Stories
Recommended image1
Iran Protest: ट्रंप की धमकी पर खामेनेई का मुंहतोड़ जवाब, ईरान ने पड़ोसियों को क्यों ललकारा
Recommended image2
Iran-US Tension: क्या ईरान से डर गए ट्रंप? मिडिल-ईस्ट से क्यों लौट रहे अमेरिकी सैनिक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved