
6 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: खत्म होगा ईरान युद्ध? 45 दिन और सीजफायर को लेकर क्या है दावा
6 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान के साथ जारी संघर्ष अब 37वें दिन में पहुँच चुका है, और मध्य पूर्व में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच कूटनीतिक स्तर पर कुछ राहत की संभावना दिखाई दे रही है। खबरों के अनुसार, तीनों पक्षों के बीच 45 दिनों के संभावित युद्धविराम को लेकर बातचीत तेज हो गई है। Axios की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थ देशों के बीच इस प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा जारी है, जिसे संघर्ष समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन वार्ताओं में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।