IRCTC Records: IRCTC ने अचानक उठाया क्या बड़ा कदम, जिससे अब तत्काल टिकट को लेकर बदल जाएगा सब कुछ! रेलवे का बड़ा ऑपरेशन, करोड़ों IDs पर कार्रवाई के पीछे क्या है राज? आखिर क्यों बंद की गईं 3 करोड़ IDs?
नई दिल्ली : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इस साल धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।इसका मकसद यह पक्का करना है कि असली यात्रियों को टिकट बुकिंग का सही मौका मिले और सिस्टम का गलत इस्तेमाल रुके। बताया जा रहा है कि इस एक्शन के बाद से अब आसानी से लोगों को तत्काल का टिकट मिल सकेगा।

- IRCTC ने बताया कि कॉरपोरेशन ने 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर IDs को डीएक्टिवेट कर दिया। इसके अलावा, सिस्टम पर होने वाले बड़े पैमाने पर मैलिशियस ऑनलाइन ट्रैफिक (यानी गलत इरादे से किए गए ऑनलाइन हमले) को भी नियमित रूप से रोका गया, जिससे टिकटिंग सिस्टम सुरक्षित रहा।
13,343 संदिग्ध ईमेल डोमेन हुए ब्लॉक
अपने आधिकारिक आंकड़ों में, IRCTC ने बताया कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 501 शिकायतें दर्ज की गईं। ये शिकायतें 4.18 लाख संदिग्ध PNRs से जुड़ी थीं। इसके अलावा, 6.05 करोड़ संदिग्ध यूजर IDs को दोबारा वेरिफिकेशन के लिए रखा गया है ताकि उनकी असलियत जांची जा सके और गलत इस्तेमाल को रोका जा सके। IRCTC ने फर्जी डिजिटल पहचान के खिलाफ भी कार्रवाई की और इस साल 13,343 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक कर दिया।
अब आसानी से मिलेगी ईटिकटिंग?
- एक और खास बात ये है कि IRCTC ने 2025-26 के दौरान इंटरनेट टिकटिंग में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। ऑनलाइन रिजर्वेशन में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और साथ ही साइबर धोखाधड़ी और गैर-कानूनी बुकिंग से निपटने के तरीकों को भी मजबूत किया गया है।
- आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 के दौरान IRCTC पर हर दिन औसतन 14.53 लाख टिकट बुक हुए।
- यह 2024-25 के 13.88 लाख टिकटों के औसत से काफी ज़्यादा है। ये आंकड़े बताते हैं कि यात्री रेलवे रिजर्वेशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कितना निर्भर हो गए हैं।
- RCTC ने इस साल टिकट बुकिंग में नए रिकॉर्ड भी बनाए. एक मिनट में सबसे ज़्यादा बुकिंग का रिकॉर्ड 16 अगस्त, 2025 को सुबह 10:02 बजे बना, जब 37,410 टिकट बुक किए गए।
- एक और रिकॉर्ड 19 अगस्त, 2025 को बना, जब प्लेटफॉर्म पर एक ही दिन में सबसे ज़्यादा 18.40 लाख टिकट बुक हुए।


