साउथ सुपरस्टार कमल हसन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से उनके सीएम आवास पर मुलाकात की। दोनों दिग्गजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कमल हासन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और उन्होंने 6 महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। 

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार कमल हसन ने शुक्रवार को अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी, जोसेफ से सीएम निवास जाकर मुलाकात की। दोनों स्टार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। कमल हस ने इस दौरान विजय को शुभकामनाएं दी और शानदार तोहफा भी दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमल हसन ने शेयर की सीएम विजय के साथ तस्वीर

कमल हसन ने सीएम विजय के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-आज मैंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद उत्साह के साथ तमिलनाडु के विकास और राज्य के लिए देख गए कई अच्छे सपने शेयर किए। साथ ही जनात के हित के लिए कई योजनाओं के बारे में बताया।" मुलाकात के दौरान उनका विनम्र स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ।

Scroll to load tweet…

कमल हसन ने तमिलनाडु के सीएम विजय के सामने रखीं 6 डिमांड

एक्टर कमल हसन ने सीएम विजय के सामने राज्य के विकास पर ही नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के बेहतर भविष्य पर भी चर्चा की। उन्होंने एक्स पर जो पोस्ट किया है उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के सामने सिनेमा जगत की बेहतरी के लिए 6 महत्वपूर्ण मांगें रखीं हैं। बताया जाता है कि उन्होंने विजय से साफ तौर से कहा कि मौजूदा हालता मेंतमिल फिल्म उद्योग कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार का सहयोग और अपनापन मिलना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस तरफ भी ध्यान दीजिए। बता दें कि कमल हसन ने सीएम विजय को एक पुस्तक भी तोहफे में दी है।

Scroll to load tweet…