Ketan Agrawal Murder Caseन: पुणे लोनावला के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया अपडेट आया है। यानि अब इसमें सिया गोयल के परिवार की एंट्री हो गई है। पूरा परिवार पुलिस थाने पहुंचा है।
लोनावला (महाराष्ट्र): केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें नए-नए मोड़ आ रहे हैं। शनिवार को इस केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल, लोनावला पुलिस स्टेशन पहुंचे।
इस मामले को हत्या के एंगल से जांचा जा रहा है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

18 जून को केतन की मौत और 29 को गिरफ्तार सिया
- शुरुआत में बताया गया था कि 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। लेकिन लोनावला ग्रामीण पुलिस की जांच में शक की सुई केतन की मंगेतर सिया पर गई। पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल यह शादी नहीं करना चाहती थी और परिवार के दबाव में थी।
- केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। वे 29 जून तक सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।
सिया को मिले ऐसी खौफनाक जिसे सुनकर कांप जाए कलेजा?
- इस दुखद घटना पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अग्रवाल परिवार को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक कड़ा संदेश मिलना चाहिए ताकि उनमें "कानून का डर" पैदा हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
- शायना ने ANI से कहा, "महायुति नेतृत्व यह पक्का करेगा कि अग्रवाल परिवार को इंसाफ मिले। युवाओं तक एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि कानून का डर होना जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों... एक समाज के तौर पर हमें भी यह सोचने की जरूरत है कि हमारे युवा क्या सोच रहे हैं..."
वकील और सांसद उज्ज्वल निकम बताएंगे पूरा सच
शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की सुनवाई के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी। साथ ही, सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकारी वकील) नियुक्त किया गया है।
यह फैसला तब लिया गया जब पीड़ित केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और मामले में जल्द न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और केस को फास्ट-ट्रैक पर चलाया जाएगा।
केतन के पिता महाराष्ट्र सीएम फणडवीस से मिले
मीटिंग के दौरान, पीड़ित के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी बना दी गई है। उन्होंने कहा, "मैंने सीएम से गुजारिश की है कि आरोपियों को कम से कम फांसी की सजा मिले। सीएम ने मुझे भरोसा दिलाया है कि इस केस को फास्ट-ट्रैक किया जाएगा। मुझे बताया गया है कि केस में एक SIT बना दी गई है।


