
LPG Shortage: 'सरकार ने सिर्फ 60 रु. बढ़ाया लेकिन यहां 2000 Rs. में मिल रहा सिलेंडर'। Moradabad
मुरादाबाद के कारीगर इन दिनों LPG की कथित कमी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कई कारीगरों का कहना है कि गैस की उपलब्धता प्रभावित होने से उनके काम पर सीधा असर पड़ रहा है।स्थानीय उद्योग, खासकर पीतल और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगर, गैस पर काफी निर्भर रहते हैं। गैस की कमी की खबरों के बीच उत्पादन धीमा पड़ गया है और कारीगरों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।