MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • आग, धुआं और अफरा-तफरी... 5 Photos में देखिए लखनऊ की भीषण आग का खौफनाक मंजर

आग, धुआं और अफरा-तफरी... 5 Photos में देखिए लखनऊ की भीषण आग का खौफनाक मंजर

Lucknow Purnia Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। पेट शॉप और गेमिंग जोन में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीमों ने राहत-बचाव अभियान चलाया।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jun 22 2026, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कुछ ही मिनटों में धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत
Image Credit : Asianet News

कुछ ही मिनटों में धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और आग की लपटों से घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब इमारत से उठता घना धुआं देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कोचिंग और लाइब्रेरी की चर्चा, पुलिस ने बताई असली तस्वीर
Image Credit : Asianet News

कोचिंग और लाइब्रेरी की चर्चा, पुलिस ने बताई असली तस्वीर

घटना के बाद शुरुआती सूचनाओं में दावा किया गया कि इमारत में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। हालांकि बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस जानकारी का खंडन किया। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप संचालित थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर एक गेमिंग जोन था। यहां कर्मचारी गेमिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर विकसित करने का काम करते थे। आग लगने के समय कई कर्मचारी अंदर मौजूद थे।

Related Articles

Related image1
Lucknow Fire: आग का ऐसा तांडव कि छत से कूदने को मजबूर हुए छात्र, अलीगंज में मचा हड़कंप
Related image2
क्या Bluetooth ऑन रखने से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए टेस्ट में क्या निकला सच
35
जान बचाने के लिए छज्जों तक पहुंचे लोग
Image Credit : Asianet News

जान बचाने के लिए छज्जों तक पहुंचे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग और धुएं के कारण कुछ समय के लिए हालात बेहद गंभीर हो गए थे। ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के सामने सुरक्षित बाहर निकलने की चुनौती खड़ी हो गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत के छज्जों और ऊपरी हिस्सों तक पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में मदद की और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए।

45
दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Image Credit : Asianet News

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला, जबकि पुलिस और बचाव दल ने इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

55
सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए तत्काल निर्देश
Image Credit : Asianet News

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए तत्काल निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करने के आदेश भी दिए। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी दुर्घटना समाचार (UP Durghatna Samachar)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रोज पी जाते हैं 10 करोड़ कप चाय और नेशनल डिश चिकन टिक्का! बेहद अतरंगी हैं UK के ये 5 रिवाज
Recommended image2
Now Playing
'कल कोई भाजपा को जाके तोड़ेगा' Shiv Sena UBT Crisis के बीच Aaditya Thackeray को क्यों हुई टेंशन
Recommended image3
UK Politics: 10 साल में ब्रिटेन के 6 प्रधानमंत्री बदले, अब कौन बन सकता है नया PM
Recommended image4
Ration Card Rule Update: अब एक दुकान से चावल तो दूसरी से ले सकेंगे गेहूं
Recommended image5
CM Vijay Birthday: शिवकाशी में आधी रात को मनी दिवाली, जमीन से आसमान तक मना जश्न!
Related Stories
Recommended image1
Lucknow Fire: आग का ऐसा तांडव कि छत से कूदने को मजबूर हुए छात्र, अलीगंज में मचा हड़कंप
Recommended image2
क्या Bluetooth ऑन रखने से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए टेस्ट में क्या निकला सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved