Chandrapur News : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक युवक ने पहले अपने से 7 साल बड़ी लड़की से इश्क किया फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे। लेकिन जरा सी बात पर युवक इतना क्रूर हो गया कि लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद फिल्मी कहानी गढ़ दी।

महाराष्ट्र में चंद्रपुर से दिल दहला देने वाले खौफनाक मर्डर का खुलासा हुआ है। जहां दुर्गापुर इलाके में एक आशिक इतना क्रूर बन गया कि अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ मोबाइल चार्जर के तार से प्रेमिका का गला घोंटा, फिर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन आखिर में उसका सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खतरनाक थी चंद्रपुर में 14 मार्च की रात

दरअसल, यह पूरी वारदात 14 मार्च की रात की बताई जा रही है। जहां प्रेमी अंकेश और गर्लफ्रेंड प्रियंका की किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर गला घोंट दिया। फिर आरोपी ने इसे सुसाइड की कहानी गढ़ी। आरोपी ने पहले अंशिका के पिता को फोन किया और उन्हें बताया कि प्रियंका बात नहीं कर रही है, वो बेहोश हो गई है। शायद उसने सुसाइड कर लिया है। आनन फानन में परिवार पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर सच क्या है।

लवर की सच्चाई ने उड़ा दिए होश

बता दें कि दो सप्ताह बाद जब गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सामने आई तो उसने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद परिवार के होश ही उड़ गए। रिपोर्ट में बता गया कि अंशिका की मौत गला घोंटने से हुई है, न कि आत्महत्या से। फिर क्या था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और सारी कहानी बयां कर दी।

आरोपी से 7 साल बढ़ी थी गर्लफ्रेंड

पुलिस जांच में सामने आया है कि 29 वर्षीय प्रियंका तुकुम की रहने वाली थी। जोक शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंकेश से हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। जबकि प्रियंका आरोपी से करीब 7 साल बढ़ी थी। लेकिन दोनों एक दूसरे को प्यार करे लगे थे। कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। जरा जरा सी बात पर वह झगड़ा करने लगते थे। बताया जाता है कि विवाद की मुख्य कारण आपसी तनाव और मतभेद था। आरोपी ने बताया कि प्रियंका उसे परिवार से बातचीत करने से रोकती थी। इसी को लेकर मतभेद हो गए थे।