Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र में 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई है। भिवंडी में पुलिस इनका चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मुंबई (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में एक और परीक्षा पेपर लीक की भेंट चढ़ गई है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित कर दिया है। यह फैसला भिवंडी में एक कथित क्वेश्चन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद लिया गया। यह परीक्षा पूरे महाराष्ट्र के 1,028 सेंटरों पर होनी थी।

भिवंडी से निकला TET पेपर लीक का कनेक्शन
- MSCE ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर बताया कि NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए उन्होंने पहले से ही सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए थे। लेकिन शनिवार सुबह मिली एक खुफिया जानकारी से पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास TET क्वेश्चन पेपर से जुड़ी जानकारी है।
- परिषद के मुताबिक, भिवंडी पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक गैर-कानूनी क्वेश्चन पेपर में दिए गए कई सवाल असली TET परीक्षा के पेपर से मेल खाते थे।
- बयान में कहा गया है कि भिवंडी पुलिस ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
परीक्षा से पहले ही लीक हो गया पेपर?
परिषद ने कहा, "इस स्थिति को देखते हुए, 28 जून, 2026 को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।
इस मामले पर कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।


