Neha Pachousia CSP: मध्य प्रदेश के कटनी CSP नेहा पचौसिया को CM मोहन यादव ने ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। पुलिस अफसर ने एयर होस्टेस की जॉब छोड़कर MPPSC परीक्षा पास की है।
कटनी/जबलपुर: मध्य प्रदेश के कटनी में सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) नेहा पचौसिया को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी हाल में इस तरह की लापरवाही या सत्ता का दुरुउपयोग बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि महिला अफसर पर जिले में जमीन खरीदने के लिए जबरदस्ती करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
सीएसपी पचौसिया के खिलाफ FIR दर्ज
कटनी प्रशासन ने सीएसपी पचौसिया के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। साथ ही शुक्रवार को CSP का ऑफिस सील कर दिया गया। साथ ही, उनके रीडर, ड्राइवर और गनमैन समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पचौसिया को अब जबलपुर के DIG ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। उन पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए एक हत्या के आरोपी से "गलत फायदा" पहुंचाने के बदले ज़मीन की डील करने का आरोप है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
- मामला यह है कि CSP एक हत्या के मामले की जांच कर रही थीं। उस मामले के मुख्य आरोपी से कथित तौर पर गलत फायदा पहुंचाने के इरादे से 15 लाख रुपये मांगे गए। जब परिवार ने कहा कि उनके पास 15 लाख रुपये नहीं हैं, तो उन्होंने मुख्य आरोपी के पिता की ज़मीन कथित तौर पर अपने एक करीबी के नाम पर रजिस्टर्ड करवा ली।"
- इसके अलावा, उनके बीच हुई डील का हिस्सा रहे 92 लाख रुपये भी उन्होंने नहीं लौटाए। इसके बाद, हत्या के आरोपी के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत की जांच जबलपुर के एडिशनल SP अमित बेनीवाल ने की और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।"
कौन हैं CSP नेहा पचौसिया?
- नेहा पचौसिया मध्य प्रदेश पुलिस की एक चर्चित उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) हैं। वह एयर नेहा इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी भी कर चुकी हैं।
- 12वीं के बाद उन्होंने एविएशन में डिप्लोमा किया और एयर इंडिया में एयर होस्टेस नौकरी की।
- साथ ही वो वह मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया।
- एयर होस्टेस की जॉब छोड़कर MPPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की।
- नेहा पचौसिया ने MPPSC-2012 एग्जाम पास किया और पूरे प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनीं।
- वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
- नेहा पचौसिया मूलरूप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर की रहने वाली हैं।


