पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Wife Brutally Assaults in Husband : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक चौंकाने वाली घटन सामने आई है। यहां एक पत्नी अपने पति पर बंद कमरे में जो क्रूरता करती वह देख आप भी शाक्ड हो जाएंगे। इस वीडियो के इंटरनेट पर आते बवाल मच गया है।

भारत में रोजाना महिलाएं के खिलाफ हिंसा और जघन्य अपराध की अनगिनत खबरें सामने आती हैं। लेकिन इंटरनेट पर मध्य प्रदेश के सतना का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसका मंजर देखकर आप भी यही कहेंगे कि हिंसा सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं, पतियों के साथ भी होती है। इस वीडियो में आप एक क्रूर पत्नी का खौफनाक कृत्य और चेहरा सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महिला के जरिए पति पर की गई यह घरेलु हिंसा एक हिडन कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में युवक बिस्तर पर लेटा हुआ और उसकी छाती पर महिला बैठी है। वह दोनों हाथों से पति को दनादन थप्पड़ मारती नजर आ रही है। उसे जानवरों की तरह इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया, लेकिन महिला ने उसे मारना नहीं छोड़ा।
Enduring constant wife abuse, an Indian man hid a camera at home to record it. After sharing the viral footage online, netizens flooded calls urging police to protect him and extend support.pic.twitter.com/3FcgkVLIYt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 2, 2026
हैरानी की बात यह है कि महिला जिस वक्त पति को बेरहमी से पीट रही थी, उस दौरान कमरे में अन्य लोग भी मौजूद थे। वो पीटती रही और वहां खड़े लोग उसे मूक दर्शक बन चुपचाप पिटता देखते रहे। दरअसल, यह लोग महिला के मायके के लोग थे, जो अपने सामने दामाद को पिटवा रहे थे।
बता दें कि पीड़ित पति लोको पायलट है, जिसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए यह सबूत जमा किया है। वीडियो में पीड़ित माफी भी मांगता है लेकिन वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए नजर आ रही है। युवक का आरोप है कि महिला और उससे मायके वाले उससे जबरन पैसों की मांग करते हैं, जब वह मना करता है तो झूंठे केस में फंसाने का बोलकर उसे इस तरह प्रताडित करते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

