
Fuel Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बीच 5 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल! नायरा एनर्जी ने डीजल भी किया महंगा
नायरा एनर्जी ने वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल 5 रुपये/लीटर और डीजल 3 रुपये/लीटर महंगा किया। पश्चिम एशिया के तनाव का असर अब घरेलू बाजार पर दिख रहा है।
निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल के दामों में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दामों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाया आया है। इसका असर अब घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में यह बढ़ोत्तरी की गई है।