
‘गद्दार वाली हंसी…’ बयान से गरमाई सियासत, राहुल पर बड़ा हमला
राजनीति में बयानबाज़ी का तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। संबित पात्रा ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए सियासी माहौल गरमा दिया है। एआई लीडरशिप समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की राजनीति देश की छवि को प्रभावित करती है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। बयान के बाद सियासी गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है और इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।