बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को रोजगार और बेहतर नेतृत्व चाहिए। उन्होंने पलायन, शिक्षा और विकास के मुद्दे उठाए।

Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने 3 दशक के बाद नया इतिहास रच दिया है। प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को भारी मतों से हरा दिया है। हालांकि, अभी उनकी जीत का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। अपनी जीत पर पीके ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने भाजपा नेतृत्व से बिहार के लोगों के विकास की दिशा में काम करने की बात कही। प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार के लोग सिर्फ मजूदरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।

30 बरस का गढ़, 30 दिन में क्यों ढहा?

प्रशांत किशोर ने कहा, भाजपा का 30 बरस का किला सिर्फ 30 दिनों में ढह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के लोग भी चाहते हैं कि अब 5 किलो अनाज और जाति से उपर उठकर हम लोगों के बच्चों के रोजगार, शिक्षा के लिए राज्य सरकार काम करे। अगर वो काम नहीं करेंगे, तो आगे भी उन्हें इसी तरह के नतीजे देखने को मिलेंगे।

Scroll to load tweet…

सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले पीके?

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा, मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। सम्राट चौधरी का चाल-चरित्र और चेहरा पब्लिक डोमेन में है। अगर आप किसी अपराधी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे तो राज्य की तरक्की नहीं होगी। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। बहुमत बीजेपी का है तो सीएम उन्हीं का बनेगा। बिहार की जनता का बस यही आग्रह है कि किसी काबिल शख्स को सीएम बनाइए, ताकि बिहार के लोग भी गौरव कर सकें। सबकुछ सुविधा अगर गुजरात के लोगों को ही मिलेगी तो बिहार के लोग कहां जाएंगे। गुजरात के लोग 1 लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन पर चलेंगे तो बिहार की जनता को कम से कम पैसेंजर तो मिलना ही चाहिए। बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए नहीं पैदा हुए हैं।

विधायक बनाने का चुनाव नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा, ये विधायक बनाने का चुनान नहीं बल्कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को बिहार की जनता द्वारा ये संदेश देने का प्रयास है कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए। आपको जनता ने 202 विधायक जिताए हैं तो किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र-चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को बनाइए ताकि बिहार में भी शिक्षा हो, बच्चों के लिए रोजगार हो, बच्चों को बाहर मजदूरी करने न जाना पड़े। यही संदेश बांकीपुर की जनता ने दिया है।

Scroll to load tweet…

बिहार में अनाज-जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगा जाए

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, हम लोगों को विधायक बनकर ठेका-पट्टा नहीं करना है। हमारा उद्देश्य यही है कि बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए। लोकसभा से पहले मोदीजी-अमित शाह जी को ये देखना चाहिए कि बिहार में कैसे बेहतरी हो। बिहार के युवाओं का पलायन कैसे बंद हो। बिहार में 5 किलो अनाज के नाम पर, जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर वोट न मांगा जाए।

गुजरात के साथ बिहार की भी फिक्र करें मोदी

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, अगर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने में गुजरात के लोगों ने योगदान दिया है, तो बिहार के भी 13 करोड़ लोगों ने आंख बंद करके मोदीजी को वोट दिया है। जितनी चिंता उन्हें गुजरात की है, उसकी थोड़ी फिक्र बिहार की भी करनी चाहिए। बिहार के लिए कोई स्पेशल प्रोग्राम बनाना चाहिए, ताकि बिहार से पलायन बंद हो। कोई बच्चा 10-15 हजार रुपए के लिए अपना घर-परिवार-समाज छोड़के बाहर न जाए।