प्रतीक यादव की मौत के बाद पत्नी अपर्णा यादव के साथ  15 साल पहले हुई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की सैफई में बड़े धूमधाम से ग्रांड वेडिंग हुई थी, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमिताभ बच्चन जैसे स्टार टॉप के बिजनेसमैन अनिल अंबानी प्रतीक के बाराती बने थे।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे यानि अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। इस घटना से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि महज 38 साल की उम्र में प्रतीक सबकुछ छोड़कर चले गए। जिस अपर्णा यादव को आज से 15 साल पहले अपनी पत्नी बनकर लाए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर दोनों कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि यह सब घट गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रतीक यादव की शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां

बता दें कि प्रतीक यादव जब अपर्ण से शादी हुई थी, तब भी वो चर्चा में रहे थे। क्योंकि वह मुलायाम सिंह जैसे कद्दावर नेता के बेटे थे। लोग यही बातें करते थे कि आखिर एक मुख्यमंत्री के बेटे ने आखिर कैसे एक आम सी लड़की को अपनी पत्नी बना लिया। पूरे यूपी में दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी। कुछ दिन पहले जब दोनों के बीच तलाक की खबरें आईं तब भी दोनों चर्चा में रहे। अपर्णा ने सपा छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की तभी लोगों ने उनकी गॉसिप की। अब जब वो दुनिया में ही नहीं रहे तभी लोग यही बातें कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो मौत हो गई।

प्रतीक यादव की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन

प्रतीक और अपर्णा की ने लव मैरिज की थी। दोनों की शादी 4 दिसंसबर 2011 को सैफई में काफी धूमधाम से हुई थी। जिमसें सिसायत के बड़े बड़े दिग्गज दिल्ली से पधारे हुए थे। इतनी नहीं खेल से लेकर फिल्मी जगत से भी लोग पहुंचे हुए थे। यहां तक की बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन तक प्रतीक यादव के बाराती बने हुए थे। यानि बिग-बी अपनी पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ शादी में पहुंचे हुए थे।

जब प्रतीक और अपर्णा की जिंदगी में आई दरार

बता दें कि प्रतीक और अपर्णा की शादीशुदा जिंदगी में दरार उस समय आ गई थी जब अपर्णा ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अखिलेश यादव ने भी उनसे दूरियां बना ली थीं। इसी का परिणाम था कि प्रतीक ने प्रतीक ने इसी साल 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, अब सब ठीक है।