Ram Mandir CEO Candidates : अयोध्या के राम मंदिर के CEO पद के लिए इंटरव्यू जारी हैं। 5000+ आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए हैं। कैंडिडेट में कई पूर्व IAS और IPS अधिकारी शामिल हैं। लेकिन अगला Chief Executive Officer वही होगा जो इन लोगों को पसंद आएगा।
अयोध्या राम मंदिर में लिए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद के लिए करीब 5000 से ज्यादा आवेदन आए थे। जिसमें से सिर्फ 18 उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें 3 पूर्व IAS अधिकारी, 1 सेवानिवृत्त IPS अधिकारी तथा पूर्व सैन्य व शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। जिनका पिछले दो दिन से सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मंदिर परिसर के ग्रीन हाउस के बंद कमरे में इंटरव्यू चल रहे हैं। पहले दिन भारत के 10 सीनियर अधिकारियों के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहीं आज बुधवार को 8 लोग एक के बाद एक अपनी प्रोफाइल बताने पहुंच रहे हैं। प्रत्यक कैंडिडेट के लिए करीब 30 से 40 मिनट का समय दिया जा रहा है।
जिसमें होंगी ये खासियतें वही होगा राम मंदिर का CEO
बता दें कि जो मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, प्रबंधन क्षमता, इसके अलावा, अभ्यर्थियों से उनकी भगवान श्री राम में आस्था, परिवार के पृष्ठभूमि, व्यवहार और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान लाखों की भीड़ को संभालने अनुभव रखता हो तो वह इस पद के योग्य हो सकता है। इसके साथ ही साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों से बेहद निजी सवाल पूछे जा रहे हैं, उनका विस्तार से जबाव देता है तो शायद वह अगला अयोध्या के राम मंदिर का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हो सकता है।
जो इस तिगड़ी को करेगा इंप्रेस वही सुप्रीमो
राम मंदिर के सीईओ सिलेक्शन के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसमें चयन समिति प्रमुख्य सदस्य पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रमोद कोहली हैं। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णुकांत चतुर्वेदी और शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष वैज्ञानिक सुरेश हावड़े शामिल हैं। यही तीन लोग इंटरव्यू में उम्मीदवार से सवाल पूछ रहे हैं। जो उम्मीदवारों की धैर्य क्षमता, नेतृत्व गुण और सनातन धर्म के प्रति समर्पण को गहराई से परख रहे हैं। कुल मिलाकर यूं कहें कि जो शख्स इन तीनों की कसौटी पर खरा उतरेगा वह सीईओ बन जाएगा।


