Ravi Kishan ने बताया पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी का भविष्य

रवि किशन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी सुरक्षा पर्याप्त नहीं थी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, ममता हार रही हैं, और बदलाव की शुरुआत हो रही है।

Share this Video

सांसद रवि किशन ने कहा कि पिछले चुनाव में मैं चुनाव प्रचार में जा रहा था तो मुझे मेरी भी सुरक्षा नहीं दी जा रही थी। मुझे दुबला पतला सुरक्षाकर्मी दिया गया था और उसकी सुरक्षा भी हमें ही करनी पड़ती थी। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या भी कोलकाता में हो चुकी है। ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं। इसी के साथ रवि किशन ने हेमा मालिनी के कार्यक्रमों की अनुमति न दिए जाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीदी की सरकार डरी हुई है। अब पश्चिम बंगाल में बदलाव आ रहा है। सालों से बनाया गया भय अब खत्म होने जा रहा है। 

Related Video