MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • WhatsApp Wedding Scam: शादी कार्ड पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली, CM के करीबी ने भी की गलती

WhatsApp Wedding Scam: शादी कार्ड पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली, CM के करीबी ने भी की गलती

Cyber Scam Warning: शादी का कार्ड… या डिजिटल जाल? इंदौर में WhatsApp पर आए वेडिंग इनविटेशन ने 2 दिन में 12 फोन हैक कर दिए। APK फाइल ने मोबाइल का कंट्रोल छीना, खाते खाली हुए। आपका अगला क्लिक सुरक्षित है या खतरा? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 07 2026, 10:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ChatGPT

WhatsApp Wedding Card Scam: शादी-विवाह का मौसम चल रहा है और लोग तेजी से WhatsApp पर डिजिटल शादी कार्ड भेज रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यही शादी का कार्ड आपका मोबाइल हैक कर सकता है? इंदौर में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने सभी को अलर्ट कर दिया है। महज दो दिन में 12 से ज्यादा लोगों के फोन हैक हो गए और कई पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे भी गायब हो गए। इनमें मुख्यमंत्री के करीबी और कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं।

26
Image Credit : X

आखिर WhatsApp पर भेजा गया शादी कार्ड खतरनाक कैसे बन गया?

इंदौर पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी शादी के निमंत्रण के नाम पर लोगों को एक APK फाइल भेज रहे हैं। यह फाइल देखने में शादी के डिजिटल कार्ड जैसी लगती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे डाउनलोड करता है, मोबाइल का पूरा कंट्रोल हैकर के हाथ में चला जाता है।

फोन हैक होते ही ठग आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, बैंक डिटेल, UPI, OTP और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं। इसके बाद या तो सीधे पैसे निकाल लिए जाते हैं या आपके ही नंबर से दूसरों को ठगने की कोशिश की जाती है।

Related Articles

Related image1
MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल
Related image2
MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात
36
Image Credit : X

इंदौर में कितनी गंभीर है यह WhatsApp APK ठगी?

इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार, केवल दो दिन में 12 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। कुछ मामलों में खातों से हजारों रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि कई लोग शर्म या डर के कारण शिकायत नहीं करते।

एयरपोर्ट रोड निवासी प्रोफेशनल फोटोग्राफर कमल कश्यप के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने बताया कि जैसे ही शादी के कार्ड पर क्लिक किया, फोन पूरी तरह हैंग हो गया। सौभाग्य से उनका UPI दूसरे फोन में था, इसलिए पैसे बच गए, लेकिन फोन ठीक कराने में तीन दिन लग गए।

46
Image Credit : X

क्या नेता और बड़े लोग भी इस साइबर जाल से सुरक्षित नहीं?

इस ठगी का दायरा आम लोगों तक सीमित नहीं रहा। कांग्रेस नेता सदाशिव यादव का फोन भी हैक कर लिया गया। इसके बाद ठगों ने उन्हीं के नंबर से उनके रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड भेजना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, ठगों ने खुद को उनका सुपरवाइजर बताकर “इमरजेंसी” के नाम पर पैसों की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबियों और परिवार के सदस्यों तक को कॉल किए गए। समय रहते सच सामने आने पर सदाशिव यादव ने फेसबुक पोस्ट कर सभी को अलर्ट किया और फोन फॉर्मेट कराया।

56
Image Credit : X

यह डिजिटल कार्ड स्कैम काम कैसे करता है?

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार, लोग समय बचाने के लिए डिजिटल कार्ड भेजते हैं। साइबर अपराधी इसी आदत का फायदा उठाते हैं। APK फाइल डाउनलोड होते ही फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो बैकग्राउंड में ठगों को पूरा एक्सेस दे देता है।

66
Image Credit : X

खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं?

पुलिस ने आम जनता के लिए स्पष्ट एडवाइजरी जारी की है:

  • अनजान नंबर से आए शादी कार्ड या अटैचमेंट बिल्कुल न खोलें
  • अगर किसी कार्ड के साथ .apk फाइल हो, तो उसे तुरंत डिलीट करें
  • असली शादी कार्ड आमतौर पर JPG या PDF में होते हैं
  • किसी के कहने पर OTP या पैसे ट्रांसफर न करें
  • फोन हैक लगे तो तुरंत फॉर्मेट करें और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
Recommended image2
US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म
Recommended image3
पप्पू यादव को आधी रात क्यों कंधे पर लाद ले गई पुलिस? जानें क्या है 31 साल पुराना केस?
Recommended image4
6 साल, 3 शादियां और तीनों को छोड़ा, अब चौथी की तैयारी-यूपी के युवक का हैरान करने वाला कांड
Recommended image5
Gurgaon Weather Update: गुरुग्राम में आज सर्दी देगी सिहरन या मिलेगी राहत? जानिए मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
MP Crime: मासूम का 8 बार गला घोंटा, फिर कुचला चेहरा, दादी को बनाया मोहरा, कर डाला खौफनाक खेल
Recommended image2
MP Crime: पिता का शौक बना 12 साल के बेटे के लिए काल, भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved