Chanakya Quotes: अगर आपके वैवाहिक जीवन में दूरियां बढ़ रही है तो सावधान हो जाईए। आचार्य चाणक्य ने इसके पीछे 4 बड़ी वजह बताई है। आप भी जानें इनके बारे में।

Chanakya Niti Husband Wife Relationship: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। जब हमारा देश अलग-अलग जनपदों में बंटा हुआ था तो आचार्य चाणक्य ने ही इसे एक सूत्र में पिरोया और अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ये भी बताया है कि किन कारणों से पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। आगे जानिए ऐसे ही 4 कारणों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: भूलकर भी न करें इन 5 तरह के लोगों से प्रेम, जीवनभर होगा पछतावा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-दूसरे से बातचीत न करना

चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए बातचीत बेहद जरूरी है। जब पति-पत्नी किसी वजह से एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं या सिर्फ जरूरी बातें ही करते हैं तो इससे उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। धीरे-धीरे ये दूरियां बहुत ज्यादा होने लगती है और बात अलग होने तक आ जाती है। इसलिए पति-पत्नी के बीच बातचीत होते रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: इन 4 तरह की स्त्रियों से पत्नी को रखें दूर, बिगड़ सकती है गृहस्थी

एक-दूसरे पर शक करना

विवाह की नींव विश्वास पर टिकी होती है। ऐसी स्थिति में अगर पति या पत्नी अपने साथी पर बेवजह शक करने लगे तो ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता। पति-पत्नी को एक-दूसरे से कोई बात छिपानी नहीं चाहिए। ऐसी छोटी-छोटी गलतियां ही बाद में बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं। चाणक्य का मानना है कि जहां विश्वास नहीं होता, वहां प्रेम और अपनापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

अहंकार का बढ़ना

जब रिश्ते में प्यार से ज्यादा अहंकार हावी होने लगे, तो दूरियां होना स्वाभाविक है। यही बात पति-पत्नी के रिश्ते पर भी लागू होती है। अपनी बात को ही सही मानना, गलती होने पर भी माफी न मांगना और हर बात में खुद को श्रेष्ठ समझना हंसती-खेलती गृहस्थी को खराब कर सकता है। इसलिए पति-पत्नी दोनों को ही ऐसा करने से बचना चाहिए।

एक-दूसरे को सम्मान न देना

चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। यदि किसी एक की भावनाओं, विचारों या प्रयासों को महत्व नहीं दिया जाता, तो मन में असंतोष पैदा होने लगता है। यही असंतोष समय के साथ रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है। ये गलती भी पति-पत्नी को नहीं करना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।