Relationship Tips by Chanakya: चाणक्य के अनुसार किन लोगों से प्रेम नहीं करना चाहिए? क्या स्वार्थी व्यक्ति के साथ रिश्ता सफल हो सकता है? झूठ बोलने वाले लोगों से प्रेम संबंध क्यों नहीं बनाना चाहिए?

Chanakya Niti for Relationships: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने ही एक साधारण युवक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जीवन, धन, मित्रता और रिश्तों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। प्रेम संबंधों को लेकर भी चाणक्य ने लाइफ मैनेजमेंट की खास टिप्स बताई है। उसके अनुसार यदि गलत व्यक्ति से प्रेम हो जाए तो इसका असर पूरे जीवन पर पड़ सकता है। चाणक्य नीति से जानिए किस तरह के लोगों से प्रेम संबंध बनाने से बचना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: इन 4 तरह की स्त्रियों से पत्नी को रखें दूर, बिगड़ सकती है गृहस्थी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वार्थी लोगों से रहें बचकर

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति हर रिश्ते में केवल अपना फायदा देखता है, वह कभी सच्चा साथी नहीं बन सकता। ऐसे लोग जरूरत पड़ने पर साथ छोड़ देते हैं, जिससे मानसिक और भावनात्मक कष्ट झेलना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को भूलकर भी प्रेम न करें।

ये भी पढ़ें-
इन 4 स्थानों पर पत्नी को भूलकर भी साथ न ले जाएं, चाणक्य से जानें वजह

झूठ बोलने वाले लोगों से दूर रहें

रिश्तों की नींव विश्वास और सच्चाई पर टिकी होती है। जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलता है, उस पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से प्रेम संबंध भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे लोग धोखा देने में भी माहिर होते हैं।

क्रोधी लोगों से न रखें संबंध

चाणक्य की मानें तो अत्यधिक गुस्सा करने वाले लोग अक्सर बिना सोचे-समझे फैसले लेते हैं। उनका व्यवहार रिश्तों में तनाव और विवाद पैदा कर सकता है। ऐसे लोग दूसरे के मान-सम्मान को भी बार-बार आहत करते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर माना गया है।

चरित्रहीन व्यक्ति से बचें

अच्छा चरित्र ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि कोई व्यक्ति अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार नहीं है, तो उसके साथ प्रेम संबंध लंबे समय तक सुखद नहीं रह सकते। ऐसे लोग जीवन में किसी भी मोड़ पर लाकर आपको धोखा दे सकते हैं। इनसे बचकर रहना चाहिए।

निगेटिव सोच रखने वाले लोगों से बनाएं दूरी

निगेटिव सोच वाले लोग हर समय शिकायत करते हैं और गलत बातें सोच-सोचकर खुद भी परेशान होते हैं और दूसरों को भी करते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से जीवन में तनाव और निराशा बढ़ सकती है। कईं बार ये स्थिति मानसिक बीमारी तक पहुंच सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से संबंध न रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।