Ratha Saptami Upay: इस बार रथ सप्तमी का पर्व 25 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाले बुरे दिन टल सकते हैं।

Ratha Saptami Upay: साल भर में सूर्यदेव की पूजा के अनेक व्रत-उत्सव मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है रथ सप्तमी। इस बार रथ सप्तमी का पर्व 25 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही सूर्यदेव अपने रथ सहित प्रकट हुए थे, तभी से रथ सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव से संबंधित अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाले संकट टल सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है…

ये भी पढ़ें-
Ratha Saptami 2026: आज रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

रथ सप्तमी के 10 उपाय

1. रथ सप्तमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे को लोटे से जल चढ़ाएं। इस जल में लाल फूल और कुमकुम भी मिलाएं। इससे सूर्यदेव की कृपा आपको प्राप्त होगी।
2. 25 जनवरी को सूर्यदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करें। सूर्यदेव का सबसे आसान मंत्र है- ऊं ऊं ह्रीं सूर्याय नमः और ऊं सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः।

ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान

3. रथ सप्तमी पर गेंहू, गुड़-तिल, घी, लाल कपड़े, कंबल, गर्म कपड़े आदि दान करें। इससे भी सूर्यदेव की कृपा आपको मिल सकती है।
4. रथ सप्तमी पर बहते जल में तांबे का सिक्का, गुड़, कच्चे चावल एक पोटली में बांधकर प्रवाहित करें। इससे सूर्य से संबंधित दोष दूर होंगे और सफलता मिलेगी।
5. आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। रामायण के अनुसार, इसी स्त्रोत का पाठ करने के बाद श्रीराम ने रावण का वध किया था।
6. किसी योग्य विद्वान से पूछकर सूर्य का रत्न माणिक धारण कर सकते हैं।
7. सूर्य से संबंधित राशि अनुसार उपाय भी आप रथ सप्तमी पर कर सकते हैं, इसके लिए विद्वान से सलाह ले सकते हैं।
8. अपने आस-पास स्थित किसी मंदिर में केसरिया रंग का ध्वज लगवाएं। इससे भी सफलता मिलेगी।
9. रथ सप्तमी पर बिना नमक का भोजन करें। इसे अलोन व्रत कहते हैं।
10. रथ सप्तमी पर लाल चंदन का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।