11:26 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ ने 12 रनों से जीता मुकाबला

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 191 रन ही बना पाई और मैच को लखनऊ ने 12 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस सीजन MI को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लखनऊ को दूसरी जीत मिली है। 

11:03 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

204 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ ने मुंबई को चौथा झटका दे दिया है। मैच को अपनी ओर खींच रहे सूर्यकुमार यादव 67 रन बनाकर आवेश खान के शिकार बने हैं। जीत के लिए 22 गेंदों में 48 रन चाहिए। 

10:48 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा

लखनऊ के खिलाफ 204 रनों का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं। 13 पारियों के बाद उनका पचासा निकला है। 

10:44 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: 13 ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस की पारी में 13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 46 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर मौजूद हैं। जीत के लिए 42 गेंदों में 79 रन चाहिए। 

10:20 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ ने मुंबई को तीसरा झटका 86 रनों के स्कोर पर दिया है। 46 रन बनाकर नमन धीर डिगवेश सिंह राठी के पहले शिकार बने हैं। कैरम बॉल पर नमन चूक गए और क्लीन बोल्ड हुए। 

10:17 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: 8 ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 8 ओवर के खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है। क्रीज पर नमन धीर 46 और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 72 गेंदों में 118 रन चाहिए। 

09:54 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: 4ओवर के बाद मुंबई का हाल

204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 46 रन है। वहीं, 2 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। क्रीज पर नमन धीर 30 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:18 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई को 204 रनों का लक्ष्य दिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों में 60 रन बनाए। उनके अलावा एडम मारक्रम ने 53, आयुष बडोनी 30 और डेविड मिलर ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट झटके, जबकि अश्वनी कुमार, विगणेश पुथुर और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 सफलता मिली। 

09:15 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: हार्दिक पंड्या ने झटके 5 विकेट

लखनऊ के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में पंजा खोल दिया है। उन्होंने LSG का पांचवां विकेट आकाश दीप के रूप में लिया। 4 ओवर में हार्दिक ने 36 रन देकर 5 बड़े विकेट अपने नाम किए हैं। 

09:07 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ का छठा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का छठा विकेट 183 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। अब्दुल समद 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के पहले शिकार बन गए हैं। टीम का स्कोर 19 ओवर में 188/6 है। 

09:02 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का पांचवां विकेट 173 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद एडम मारक्रम आउट हुए हैं। हार्दिक पंड्या के तीसरे शिकार बने हैं। 

08:57 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: एडम मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एडम मारक्रम ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। लखनऊ के लिए उन्होंने अच्छी पारी खेली है। टीम का स्कोर 17 ओवर में 168/4 है।  

08:23 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट 107 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। ऋषभ पंत का बल्ला एकबार फिर से नहीं चला है। मुंबई के खिलाफ भी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

08:14 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दूसरा झटका 91 रनों के स्कोर पर दिया है। हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक निकोलस पूरन को 12 रन के स्कोर पर बाहर भेज दिया है। 

08:06 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

ताबड़तोड़ शुरुआत करने के बाद मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का पहला विकेट 76 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। खतरनाक लग रहे मिचेल मार्श 31 में 60 बनाकर पुथुर के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 77/1, 7.2 ओवर के बाद है। 

07:56 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: मिचेल मार्श ने जड़ दिया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिचेल मार्श का बल्ला गरज रहा है। लखनऊ की ओर से खेलते हुए उन्होंने 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा कर लिया है। यह उनके इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है। 

07:51 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: 5 ओवर के बाद लखनऊ का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की पारी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन है। मिचेल मार्श 38 और एडम मारक्रम 7 रन पर खेल रहे हैं। LSG-46/0 (5ओवर)। 

07:34 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: लखनऊ के खिलाफ मुंबई के फैंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा अचानक हुए टीम से बाहर, जानें ऐसा क्यों हुआ?

लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। टॉस के बाद हार्दिक पांड्या ने उनके प्लेइंग 11 में नहीं होने की पुष्टि की है।

 

Read Full Story
07:15 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: MI टीम की प्लेनग 11

विल जैक्स, रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज अंगद बाबा, मिचेल सैन्टनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, वीग्नेश पुथुर, अश्वनी कुमार। 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: तिलक वर्मा, रॉबिन मींज, कॉरबीं बोसच, कर्ण शर्मा, सत्यनारायण राजू 

07:12 PM (IST) Apr 04

IPL 2025 LSG vs MI: LSG टीम की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडम मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डिगवेश सिंह राठी, शार्दूल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप। 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहबाज अहमद, रवि विश्नोई, मनीमरण सिद्धार्थ, आकाश सिंह, प्रिंस यादव