MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 1 साल का हुआ युवराज सिंह और हेजल कीच का बेटा ओरियन, देखें उसकी 8 सबसे क्यूट तस्वीरें

1 साल का हुआ युवराज सिंह और हेजल कीच का बेटा ओरियन, देखें उसकी 8 सबसे क्यूट तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और सिक्सर किंग युवराज सिंह आज यानी कि 25 जनवरी को अपने बेटे ओरियन कीच सिंह का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं ओरियन की 8 सबसे क्यूट तस्वीरें...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 25 2023, 10:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और युवराज सिंह के घर पिछले साल 25 जनवरी के मौके पर बेटे का जन्म हुआ था। उनके बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह है जिसका मतलब होता है नक्षत्र का एक तार।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने अपने बेटे के नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि उनका बच्चा उनके लिए एक सितारा ही है। जब हेजल प्रेग्नेंट थी और अस्पताल में सो रही थी तो इस दौरान 1 एपिसोड देखते हुए युवराज को यह नाम बहुत पसंद आया था।

38
Image Credit : Instagram

25 जनवरी 2023 को ओरियन का पहला जन्मदिन है। बेटे के जन्मदिन के मौके पर हेजल कीच ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसका एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया और लिखा- "मेरा प्यार, मेरा दिल, मेरा एंजेल, मेरा बेटा... मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम 1 साल के हो रहे हो! आपने मुझे दिन-ब-दिन बढ़ते हुए सबसे बड़ी खुशी दी है, मेरी भावनाएं दिखाती हैं। जब मैं रोती हूं तो आप मुझ पर हंसते हैं, जैसे कि आप मुझे बता रहे हैं कि मेरी परेशानियां इतनी छोटी हैं कि इसमें आपके साथ जीवन कितना आनंदमय है। मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि आपने मुझे अपनी मां बनने के लिए चुना। हैप्पी बर्थडे माय ब्यूटीफुल बॉय, हो सकता है कि आपकी मुस्कान और खिलखिलाहट बाकी दुनिया को वैसे ही बदल दें जैसे मेरी बदली है।"

48
Image Credit : Instagram

युवराज सिंह और हेजल कीच अक्सर अपने बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसमें ओरियन बेहद ही क्यूट लगते हैं।

58
Image Credit : Instagram

अब इस तस्वीर में देख लीजिए जिसमें ओरियन अपने पापा के कंधे पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं और उनकी मां हेजल ने उन्हें पकड़ी हुई हैं।

68
Image Credit : Instagram

इस क्यूट सी तस्वीर में मिक्की माउस की ड्रेस पहने ओरियन बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

78
Image Credit : Instagram

फादर्स डे के मौके पर हेजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की थी, जिसमें छोटा सा ओरियन अपने पापा की चेस्ट पर सोता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही हेजल ने अपने पिता के साथ भी ओरियन की तस्वीर शेयर की थी।

88
Image Credit : Instagram

बता दें कि युवराज सिंह और हेजल कीच ने 2016 में शादी की थी। हेजल 2011 में रिलीज हुई फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आई थी। वह बिग बॉस और झलक दिखला जा का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हालांकि, शादी के बाद से वह फिल्मों से दूर है। वहीं, युवराज सिंह ने 2000 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बता दें कि 2011 वर्ल्ड कप की जीत में उनका अहम योगदान रहा था और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी दिया गया था।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
Recommended image3
RR vs DC: IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने वैभव सूर्यवंशी, तोड़ा इस धुरंधर का रिकॉर्ड
Recommended image4
RR vs DC Live Streaming: मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन कहां-कैसे देखें राजस्थान बनाम दिल्ली मैच?
Recommended image5
DC vs RR: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स पर मंडराया बाहर होने का खतरा, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved