हॉकी इंडिया के लिए एक और गर्व का पल है। दरअसल, एशिया हॉकी महासंघ ने गुरुवार को हॉकी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ आयोजकों के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : हॉकी इंडिया को गुरुवार को एशिया महा हॉकी संघ ने एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्वकप 2023 भुवनेश्वर और राउरकेला के मेजबान के रूप में सर्वश्रेष्ठ आयोजक के पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कोरिया के मुगयॉन्ग में रिसीव किया। बता दें कि राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। दर्शकों की क्षमता के कारण इस स्टेडियम में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसी कारण भारत ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉकी इंडिया ने जताया आभार

इस अवार्ड को पाने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एशियाई हॉकी महासंघ का आभार जताया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि “हम एशियाई हॉकी महासंघ से मिली इस मान्यता के आभारी हैं। हॉकी इंडिया के लिए अपने देश में विश्वकप हमेशा से विशेष रहा है। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता इसमें भाग लेने वाली हर टीम, अधिकारी या दर्शक के लिए इसे यादगार बनाना था।” उन्होंने आगे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित सभी हितधारकों का भी इस आयोजन के सफल होने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि “आयोजन से जुड़े कई लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।”

Scroll to load tweet…

2018 में भी हुआ था हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन

बता दें कि 2023 पुरुष विश्वकप से पहले हॉकी इंडिया ने 2018 में भी 14वें एफआईएच विश्व कप की मेजबानी की थी। ये आयोजन 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 के बीच भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया था। हालांकि, दोनों बार ही भारतीय हॉकी टीम विश्व कप को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।

और पढ़ें- Watch Video: जब उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़े धोनी, 2 सेकेंड में की ऐसी अनहोनी जो कर सकते हैं सिर्फ धोनी