Watch Video: बड़ों का लिया आशीर्वाद और युवाओं के साथ की मस्ती, 20 साल बाद उत्तराखंड पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड स्थित अपने गांव पहुंचे। यहां उनके द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया। इस बीच लोगों में वहां काफी उत्साह देखा गया।

/ Updated: Nov 17 2023, 10:16 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे। अल्मोड़ा जिले के ल्वाली गांव पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत हुआ। यहां दोनों ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां पर देखी गई।