Saina Nehwal personal life news: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला किया है। 14 साल के रिश्ते और 7 साल की शादी के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का एलान किया। साइना ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर किया।
Saina Nehwal divorce news: भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और पुरुष बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप से अलग हो रहे हैं। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, इससे पहले 14 साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन शादी के 7 साल बाद ही यह रिश्ता टूट गया है। साइना नेहवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी कि जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हमने अलग होने का फैसला किया। आइए आपको बताते हैं साइना की इंस्टा स्टोरी के बारे में...
साइना नेहवाल की इंस्टा स्टोरी (Saina Nehwal Instagram post breakup)
साइना नेहवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करके लिखा- 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है बहुत सोच विचार के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक दूसरे के लिए शांति, ग्रोथ और अच्छी सेहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं ही चाहती हूं।' सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। साइना ने इस कठिन समय के दौरान कश्यप और उनकी प्राइवेसी को समझने के लिए फैंस का धन्यवाद भी दिया।

14 साल रिलेशन में रहने के बाद की शादी, फिर भी… (Parupalli Kashyap and Saina Nehwal love story)
बता दें कि साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात 1997 में हुई थी। दोनों बैडमिंटन कोचिंग कैंप में मिले थे। उस समय दोनों बहुत यंग थे। 2002 से दोनों अक्सर मिलने लगे और 2005 में हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग लेने के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। 14 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने दिसंबर 2018 में शादी की। साइना नेहवाल की तरह पारुपल्ली कश्यप भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, लेकिन 14 साल की उम्र में ही उन्हें अस्थमा का पता चला और वह खेल में ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाए, लेकिन 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में वह सेमी फाइनलिस्ट रहे थे। वहीं, साइना नेहवाल की बात की जाए तो वह लंदन ओलंपिक 2012 में एकल बैडमिंटन कंपटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
