Mismatch Wedding News: बिहार के भागलपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। 50 साल की एक महिला ने 18 साल के लड़के से शादी कर ली है। महिला की बेटी और दामाद ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Bihar Viral Love: कहते हैं - 'प्यार अंधा होता है, जब कोई प्यार के नशे में होता है तो न उम्र देखता है, न जात-पात, प्यार के लिए हर हद पार कर जाता है।' बिहार के भागलपुर जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के से शादी कर ली है। इस बेमेल शादी से महिला का परिवार बेहद शर्मिंदा है। महिला की बेटी और दामाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

कन्हाई ने 50 साल की महिला से रचाई शादी

यह मामला घोघा थाना क्षेत्र का है। पक्कीसराय गांव में सल्लो मंडल के 18 साल के बेटे कन्हाई कुमार ने 50 साल की महिला से शादी कर ली है। महिला अब कन्हाई के घर में उसकी पत्नी बनकर रह रही है। इस बेमेल जोड़े की प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इधर, महिला की बेटी और दामाद इस शादी से खुश नहीं हैं। उनकी मां को समाज से कोई शर्म नहीं है, लेकिन जब वह अपनी बेटी और दामाद को देखती है तो छिप जाती है।

दोनों के बीच प्यार की शुरुआत गुजरात में हुई थी

जानकारी के अनुसार, महिला पहले अपने पति और बेटे के साथ गुजरात में रहती थी। कन्हाई भी वहीं रहता था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर एक दिन दोनों भाग गए। महिला का नाम ज्योति देवी है और वह कहलगांव के शोभनाथपुर गांव की रहने वाली है। ज्योति के परिवार में तीन बेटियां, एक बेटा और पोते-पोतियां हैं।

पंचायत के सामने पेश नहीं हुई महिला, घरवाले लौट आए

महिला के भाग जाने पर उसके घरवालों ने उसकी काफी तलाश की। सूचना मिलने पर महिला की बेटी, दामाद और अन्य लोग पक्कीसराय स्थित कन्हाई के घर पहुंचे। उन्होंने पंचायत भी बुलाई, लेकिन महिला नहीं आई। आखिरकार घरवाले लौट आए। इसके बाद महिला की बेटी गुड़िया कुमारी ने घोघा थाने में अपनी माँ को वापस घर लाने के लिए आवेदन दिया है।

ये भी पढ़ें- बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? इन 8 आसान स्टेप से जुड़वाएं

पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है?

घोघा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घोघा थानेदार अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की बेटी ज्योति ने आवेदन दिया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- हद हो गई...अब भगवान राम, माता सीता और कौवा सिंह के नाम से मिला प्रमाण पत्र, मचा हड़कंप