Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी की। 12 प्रत्याशियों की इस सूची में मैथली टाकुर का भी नाम है। उन्हें अलीनगर से टिकट मिला है।
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। मैथिली ठाकुर को अलीनगर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह 24 घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुईं थीं।
बिहार चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में किन प्रत्याशियों के नाम?
| क्रम सं. | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | अलीनगर | मैथिली ठाकुर |
| 2 | हायाघाट | राम चंद्र प्रसाद |
| 3 | मुजफ्फरपुर | रंजन कुमार |
| 4 | गोपालगंज | सुभाष सिंह |
| 5 | बनियापुर | केदार नाथ सिंह |
| 6 | छपरा | छोटी कुमारी |
| 7 | सोनपुर | विनय कुमार सिंह |
| 8 | रोसड़ा | बीरेंद्र कुमार |
| 9 | बाढ़ | डॉ. सियाराम सिंह |
| 10 | अगिआंव | महेश पासवान |
| 11 | शाहपुर | राकेश ओझा |
| 12 | बक्सर | आनंद मिश्रा, आईपीएस |
कौन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर की पहचान बिहार की युवा और प्रतिभाशाली गायिका के रूप में है। उन्हें भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत की पसंदीदा आवाजों में गिना जाता है। वह पारंपरिक गीतों और भजनों के लिए घर-घर में पहचानी जाती हैं। मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था। वह मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने अपने दोनों भाइयों के साथ अपने पिता और दादा के मार्गदर्शन में संगीत की कला सीखी।
भाजपा ने मैथिली ठाकुर को कौन सी विधानसभा सीट से दिया टिकट?
भाजपा ने मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिला में आने वाले अलीनगर सीट से टिकट दिया है। 2020 के चुनाव में यहां VSIP के मिश्री लाल यादव को जीत मिली थी। 2015 में यह सीट राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जीता था। 2020 के चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र के 158159 मतदाताओं ने वोट दिया था। मतदान 57.4% हुआ था। अलीनगर में प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। 6 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है।
यह भी पढ़ें- JDU की 1st लिस्ट में 18 विधायक-3 बाहुबली और 6 मंत्री रिपीट, जानें कौन-कितना अमीर
भाजपा ने अब तक जारी किए 83 प्रत्याशियों के नाम
भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए अब तक 83 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। पार्टी की पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम थे। बीजेपी बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 101 पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
यह भी पढ़ें- जदयू की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं, 12 दलित-9 कुर्मी और 6 कुशवाहा को टिकट
