Rain Alert In Bihar: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पटना सहित अन्य जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। 

Rain Alert In Bihar: बिहार में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश की फुहारों ने लोगों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया, पूर्णिया और वैशाली समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 जिलों में भारी बारिश की संभावना

बारिश से लोगों को राहत तो मिली पर किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बन गई। की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जना, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: विकराल हुआ मौसम! इन राज्यों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

40 घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना सहित अन्य जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 14 अप्रैल तक बनी रह सकती है। गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।