बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी गया से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति बीते 9 साल में आधी हो गई है। पिछले साल उन्हें पांच लाख रुपए से भी कम आमदनी हुई। 

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)) पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी गया से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह एनडीए में हैं। उनकी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। मांझी ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके पास कुल 30.20 लाख रुपए की संपत्ति है। 2015 में मांझी ने अपनी संपत्ति 61.70 लाख रुपए बताई है। इस तरह 9 साल में उनकी संपत्ति आधी रह गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मांझी ने बताया है कि उन्हें वित्त वर्ष 2022-23 में 4,87,330 रुपए आमदनी हुई। मांझी के खिलाफ 6 केस दर्ज किए गए हैं। ये मामले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सार्वजनिक शांति भंग करने और लोकसेवक का आदेश नहीं मानने से संबंधित हैं।

जीतन राम मांझी ने बताया है कि उनके पास नकद 49 हजार रुपए हैं। उनकी पत्नी शांति देवी के पास 45 हजार रुपए नकद हैं। मांझी के पास दो कार है। एक कार उन्होंने 2005 में खरीदी थी। यह एम्बेसडर कार करीब 50 हजार की है। वहीं, उनके पास 2015 में खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी है। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपए है। मांझी के पास कोई गहना नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 3.78 लाख रुपए के सोने के गहने और 76,500 रुपए के चांदी के गहने हैं।

मांझी के पास है 25 हजार की बंदूक

पूर्व सीएम के पास 25 हजार रुपए की दोनाली बंदूक है। वह 50 हजार की AC इस्तेमाल करते हैं। उनके घर में दो गाय है, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। इस तरह मांझी के पास कुल 11 लाख 32 हजार 268 रुपए और उनकी पत्नी के पास 5 लाख 38 हजार 310 रुपए की चल संपत्ति है। 

यह भी पढ़ें- बिहार: महागठबंधन में सीट बंटवारा, राजद 26, कांग्रेस 9, लेफ्ट 5, पप्पू की पूरी नहीं हुई आस

अचल संपत्ति की बात करें तो जीतन राम मांझी के पास खेती की कोई जमीन नहीं है। वह अपने पैतृक घर में रहते हैं। इसकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपए है। माझी की पत्नी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। मांझी पर किसी का कोई कर्जा नहीं है।

यह भी पढ़ें- किसी ने तोड़ी पार्टी, किसी ने किया विलय, आंसुओं में बह गए बिहार के इन 3 दिग्गजों के अरमान