नौतन विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नारायण प्रसाद ने जीत हासिल की है। उन्हें 1,01,952 वोट मिले। नारायण प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार अमित कुमार को 22,072 वोटों के अंतर से पराजित किया।
Nautan Assembly Election 2025: नौतन विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी के नारायण प्रसाद जीत गए हैं। उन्हें 101952 वोट मिले। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमित कुमार को 22072 वोटों से हराया। नौतन विधानसभा चुनाव 2025 (Nautan Assembly Election 2025) बिहार की उन सीटों में से है, जो राजनीति के बड़े खिलाड़ियों की कर्मभूमि रही है। यह सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2015 और 2020 में भाजपा (BJP) ने इस पर कब्ज़ा जमा लिया। खास बात यह है कि मुस्लिम-यादव वोटरों की मजबूत मौजूदगी के बावजूद RJD यहां जीत का स्वाद नहीं चख पाई।
2010 चुनाव: जदयू की जीत
2010 में इस सीट से जदयू की मनोरमा प्रसाद ने जीत दर्ज की।
- मनोरमा प्रसाद (JD(U)- 40,894 वोट
- नारायण प्रसाद (LJP)-18,130 वोट
- जीत का अंतर: 22,764 वोट
2015 चुनाव: भाजपा ने बदली तस्वीर
2015 में भाजपा के नारायण प्रसाद मैदान में उतरे और उन्होंने जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो को हराया।
- नारायण प्रसाद (BJP)-66,697 वोट
- बैद्यनाथ प्रसाद महतो (JD(U)- 52,362 वोट
- जीत का अंतर: 14,335 वोट
2020 चुनाव: भाजपा ने दोहराई जीत
2020 में फिर से नारायण प्रसाद (BJP) ने जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के शेख मोहम्मद कमरान को हराया।
- नारायण प्रसाद (BJP)-78,657 वोट
- शेख मोहम्मद कमरान (INC)-52,761 वोट
- जीत का अंतर: 25,896 वोट
नौतन विधानसभा का चुनावी समीकरण
- 1951 से 1985 तक कांग्रेस का दबदबा रहा।
- 1990 में CPI ने यहां जीत दर्ज की।
- 2000 और 2010 में जदयू ने जीत हासिल की।
- 2015 और 2020 में भाजपा ने लगातार जीत दर्ज कर कांग्रेस की पारंपरिक सीट को अपने कब्जे में ले लिया।
खास बात: मुस्लिम और यादव मतदाता यहां निर्णायक हैं, लेकिन RJD अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
