प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 66 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 20 आरक्षित व 46 सामान्य सीटें हैं। पार्टी ने जनसंख्या के अनुपात में सामाजिक संतुलन साधने का दावा किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 66 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें 20 सुरक्षित सीटें (19 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति) तथा 46 सामान्य सीटें शामिल हैं। पार्टी ने दावा किया है कि इस सूची में समाज के हर वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
सामाजिक समीकरण पर सटीक संतुलन
जनसुराज की नई सूची में जातीय और सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। पार्टी की ओर से जारी विवरण के अनुसार, अति पिछड़ा वर्ग से 14 उम्मीदवार (10 हिंदू, 4 मुस्लिम), अन्य पिछड़ा वर्ग से 10 उम्मीदवार, सामान्य वर्ग से 11 उम्मीदवार, अल्पसंख्यक समुदाय से 14 उम्मीदवार, और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से 20 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि टिकट बंटवारे में जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी ही पार्टी का मुख्य सिद्धांत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुराज केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि “सामाजिक न्याय की नई परिभाषा” गढ़ने की दिशा में काम कर रहा है।
सूची जारी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर उन लोगों को प्राथमिकता दी है जो ईमानदारी से समाज में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उन लोगों को राजनीति में लाना चाहते हैं जो समाज की असली ज़मीन पर खड़े होकर जनता की सेवा कर रहे हैं। जनसुराज की यह सूची सिर्फ उम्मीदवारों की नहीं, बल्कि एक सोच और विज़न की झलक है।”
उन्होंने बताया कि भागलपुर दंगों में पीड़ित मुस्लिम परिवारों की नि:शुल्क कानूनी मदद करने वाले अधिवक्ता अभयकांत झा को पार्टी ने भागलपुर सीट से टिकट दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 75 वर्षीय अभयकांत झा का राजनीति में आना नैतिकता और जनसेवा के नए दौर की शुरुआत है।
इन लोगों को मिला टिकट
- संतोष चौधरी – नौतन (प. चंपारण)
- कपिल देव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल – रक्सौल (पू. चंपारण)
- लाल बाबू यादव – नरकटिया (पू. चंपारण)
- नाज़ अहमद खान उर्फ़ पप्पू खान – केसरिया (पू. चंपारण)
- डॉ. मंतोष सहनी – कल्याणपुर (पू. चंपारण)
- संजय सिंह – चिरैया (पू. चंपारण)
- नीरज सिंह – शिवहर
- कृष्ण मोहन – रीगा (सीतामढ़ी)
- डॉ. नवल किशोर चौधरी – बथनाहा (SC)
- आज़म हुसैन अनवर – बाजपट्टी (सीतामढ़ी)
- जियाउद्दीन खान – सीतामढ़ी
- रत्नेश्वर ठाकुर – हरलाखी (मधुबनी)
- डॉ. सुरेंद्र कुमार दास – राजनगर (SC)
- केशव भंडारी – झंझारपुर
- इन्द्रदेव शाह – पिपरा (सुपौल)
- प्रदीप राम – त्रिवेणीगंज (SC)
- जनार्दन यादव – नरपतगंज (अररिया)
- मो. इकरामुल हक – ठाकुरगंज (किशनगंज)
- इत्तेफाक आलम उर्फ़ मुन्ना – कसबा (पूर्णिया)
- मनोज कुमार ऋषि – बनमनखी (SC)
- आमोद कुमार – रुपौली (पूर्णिया)
- डॉ. गाज़ी शरीक – कटिहार
- मो. शहरयार – कदवा (कटिहार)
- आशाब आलम – बलरामपुर (कटिहार)
- बब्लू सोरेन – मनिहारी (ST)
- निर्मल कुमार राज – कोरहा (SC)
- प्रमोद कुमार राम – सिंहेश्वर (SC)
- शशि कुमार यादव – मधेपुरा
- सत्येंद्र हज़रा – सोनबरसा (SC)
- शत्रुघ्न पासवान – कुशेश्वरस्थान (SC)
- डॉ. इफ्तकार आलम – गौरा बौराम (दरभंगा)
- आमिर हैदर – बहादुरपुर (दरभंगा)
- डॉ. शाहनवाज – बड़हरिया (सिवान)
- एजाज अहमद सिद्दीकी – गोरीयाकोठी (सिवान)
- सत्येंद्र कुमार सहनी – तरैया (सारण)
- मुकेश कुमार राम – राजा पाकर (SC)
- डॉ. राजेश चौरसिया – महनार (वैशाली)
- दशाई चौधरी – पतेपुर (SC)
- प्रदीप सहनी – वारिसनगर (समस्तीपुर)
- दुर्गा प्रसाद सिंह – उजियारपुर (समस्तीपुर)
- रोहित पासवान – रोसेरा (SC)
- इंदु गुप्ता – हसनपुर (समस्तीपुर)
- डॉ. मृत्युंजय – चेड़िया बरियारपुर (बेगूसराय)
- डॉ. संजय पासवान – बखरी (SC)
- अभिषांक कुमार – अलौली (SC)
- मंजर आलम – कहलगांव (भागलपुर)
- अभयकांत झा – भागलपुर
- डॉ. संतोष सिंह – तारापुर (मुंगेर)
- ललन जी यादव – जमालपुर (मुंगेर)
- अमित सागर – सूर्यगढ़ा (लखीसराय)
- तनुजा कुमारी – इस्लामपुर (नालंदा)
- कमलेश पासवान – हरनौत (नालंदा)
- बाल्मीकि सिंह – बख्तियारपुर (पटना)
- प्रो. शशिकांत प्रसाद – फुलवारी (SC)
- राजेश्वर मांझी – मसौढ़ी (SC)
- राजीव रंजन सिंह – संदेश (भोजपुर)
- तथागत हर्षवर्धन – बक्सर
- शिवांग विजय सिंह – डुमरांव (बक्सर)
- धनंजय पासवान – राजपुर (SC)
- हेमंत चौबे – चैनपुर (कैमूर)
- डीएसपी नसरुल्लाह खान – नोखा (रोहतास)
- श्याम बली राम उर्फ़ महाबली पासवान – कुटुंबा (SC)
- इंजीनियर हेमंत पासवान – बाराचट्टी (SC)
- डॉ. शशि यादव – टिकारी (गया)
- संतोष कुमार – वजीरगंज (गया)
