'पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा'। Shahnawaz Hussain

बीजेपी नेता शहनवाज़ हुसैन ने पहलगाम हमले को भारत पर हमला बताया और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। 7 मई को मॉक ड्रिल का ऐलान किया गया है। इस बीच शहनवाज हुसैन ने भी जानकारी साझा की। 

Share this Video

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि मॉक ड्रिल को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। भारत और भारत के लोग पूरी तरह से तैयार हैं। कोई भी भारत पर बुरी नजर डालेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। जो भारत को छोड़ेगा उसे हम हम छोड़ने वाले नहीं है। छेड़ने वाले को जवाब जरूर मिलेगा। पहलगाम की घटना भारत की आत्मा पर हमला है। हमने पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद किया है। भारत हर तरह से सक्षम है। 7 मई को मॉकड्रिल का आयोजन होगा जिससे सेना के साथ देश भी तैयार हो जाए। वॉर अगेंस्ट टेररिज्म में पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। हमारी सेना वो पूरी तरह से सक्षम है। इन आतंकियों के आका को कड़ा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान आज डर रहा है और थर-थर कांप रहा है, उसे हमले से पहले सोचना चाहिए था। पाक को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह जिंदगीभर भूल नहीं पाएगा। इस दौरान शहनवाज हुसैन ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि उनकी तुष्टीकरण की नीति की वजह से ही पश्चिम बंगाल में तनाव रहता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video