
Tejashwi Yadav ही होंगे महागठबंधन के CM उम्मीदवार, जानें कौन होंगे 2 डिप्टी CM?
बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर महागठबंधन में हफ्तों की बातचीत के बाद सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर विवाद सुलझ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी महागठबंधन का उपमुख्यमंत्री चेहरा होंगे।