MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़: गांव की दीदियों ने कर दिखाया कमाल! बखरी से हर महीने 25 हजार की कमाई

छत्तीसगढ़: गांव की दीदियों ने कर दिखाया कमाल! बखरी से हर महीने 25 हजार की कमाई

Didi Ke Bakhri : छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘दीदी के बखरी’ योजना से महिलाएं सब्जी, मछली और मुर्गी पालन कर हर महीने 20-25 हजार तक कमा रही हैं। जानिए कैसे यह मॉडल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहा है।

3 Min read
Author : Asianet News
Published : Apr 12 2026, 09:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सब्जी, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ रही महिलाओं की कमाई
Image Credit : Asianet News

सब्जी, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ रही महिलाओं की कमाई

ग्रामीण भारत की असली ताकत खेत-खलिहान और वहां मेहनत करने वाली महिलाएं हैं। आज वही महिलाएं छोटे-छोटे कामों से बड़ी सफलता की कहानी लिख रही हैं। रायपुर से आई यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन और मछली पालन जैसे काम गांवों में समृद्धि और आत्मनिर्भरता ला रहे हैं।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले में ‘बिहान योजना’ के तहत “दीदी के बखरी” नाम से एक खास पहल चलाई जा रही है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय बढ़ाना है। यहां महिलाएं अपने घर के बाड़ी (बखरी) में सब्जियां उगाकर बाजार में बेच रही हैं। इसके साथ ही वे मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और वनोपज संग्रहण जैसे काम भी कर रही हैं।

25
3000 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, आय बढ़ाने का लक्ष्य
Image Credit : Asianet News

3000 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, आय बढ़ाने का लक्ष्य

जिले के चार विकासखंड, नरहरपुर, कांकेर, चारामा और भानुप्रतापपुर—में यह योजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • कुल 3364 महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं
  • नरहरपुर: 1200 महिलाएं
  • कांकेर: 790 महिलाएं
  • चारामा: 734 महिलाएं
  • भानुप्रतापपुर: 640 महिलाएं

सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला की औसत मासिक आय 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंचे। वित्त वर्ष 2026-27 में 10,780 नई महिलाओं को जोड़ने की तैयारी है।

Related Articles

Related image1
जलती चिता से चिलम जलाकर मनाई पार्टी, हापुड़ का ये वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Related image2
ईरान ने अमेरिका को दिखाया आईना, वार्ता फेल होते ही ईरानी स्पीकर का बड़ा बयान
35
आजीविका केंद्र से मिलेगा सीधा लाभ
Image Credit : Asianet News

आजीविका केंद्र से मिलेगा सीधा लाभ

योजना को मजबूत बनाने के लिए हर क्लस्टर स्तर पर आजीविका सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए महिलाओं को बीज, खाद और खेती के जरूरी उपकरण दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन केंद्रों को भी महिलाएं ही चलाएंगी, जिससे रोजगार के नए मौके बनेंगे।

45
गांव की महिलाएं बन रहीं रोल मॉडल
Image Credit : Asianet News

गांव की महिलाएं बन रहीं रोल मॉडल

नरहरपुर के गांवों में महिला किसान सुरेखा नेताम ने अपने बखरी में सब्जी और मुर्गी पालन का शानदार मॉडल तैयार किया है। उनका कहना है कि हरी सब्जियां और फल बच्चों और महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषण देते हैं।

वहीं, ग्राम ठेमा की नामिका यादव वनोपज जैसे महुआ, इमली, शहद और जड़ी-बूटियों का संग्रह कर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

भानुप्रतापपुर के गांव हाटकर्रा में मोतिन दर्रो ने मुर्गी और मछली पालन को साथ में जोड़कर कमाल कर दिया है। इस मॉडल में मुर्गियों की बीट मछलियों के चारे का काम करती है, जिससे खर्च कम होता है और मुनाफा बढ़ता है। इसके अलावा बकरी पालन और सूरजमुखी की खेती जैसे काम भी महिलाएं कर रही हैं, जिससे उनकी कमाई के कई स्रोत बन गए हैं।

55
पोषण और आय दोनों में सुधार
Image Credit : Asianet News

पोषण और आय दोनों में सुधार

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाओं को सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि बेहतर पोषण भी मिल रहा है।

  • घर में ताजी सब्जियां उपलब्ध
  • बच्चों और महिलाओं में पोषण सुधार
  • एनीमिया जैसी समस्याओं में कमी

“दीदी के बखरी” जैसी पहल यह दिखाती है कि अगर सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो गांव की महिलाएं अपनी जिंदगी खुद बदल सकती हैं। आज ये महिलाएं सिर्फ अपने परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। आने वाले समय में यह मॉडल दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News
Asianet News is a trusted name in Indian journalism, known for delivering accurate, timely, and impactful news. With decades of experience, we excel in covering regional, national, and international stories, ensuring our readers stay informed about the topics that matter most.Whether through breaking news, investigative features, or nuanced opinion pieces, Asianet News remains your reliable source for comprehensive and credible content.Stay connected with Asianet News for stories that matter
छत्तीसगढ़ समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Today: दिल्ली-UP से रायपुर तक भीषण गर्मी! आज 41°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें 10 शहरों का हाल
Recommended image2
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- 'कर्म ही पूजा', रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा में लिया हिस्सा
Recommended image3
SECL में ‘उत्कर्ष 2026’ की शुरुआत, कोल इंडिया के 100+ HR अधिकारी जुटे, बड़े बदलावों पर मंथन
Recommended image4
रायपुर में Health Sciences VC Meet 2026 का आयोजन, सीएम बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में होंगे बड़े बदलाव
Related Stories
Recommended image1
जलती चिता से चिलम जलाकर मनाई पार्टी, हापुड़ का ये वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Recommended image2
ईरान ने अमेरिका को दिखाया आईना, वार्ता फेल होते ही ईरानी स्पीकर का बड़ा बयान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved