- Home
- States
- Other State News
- कोच्चि के लुलु मॉल में बुर्का मैन: लेडीज वॉशरूम में घुसकर बना रहा था वीडियो
कोच्चि के लुलु मॉल में बुर्का मैन: लेडीज वॉशरूम में घुसकर बना रहा था वीडियो
केरल के कोच्चि में अभिमन्यु नाम के 23 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल को बुर्का पहनकर महिलाओं के वॉशरूम में घुसने और अपने मोबाइल फोन पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कोच्चि. केरल के कोच्चि में अभिमन्यु नाम के 23 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल को बुर्का पहनकर महिलाओं के वॉशरूम में घुसने और अपने मोबाइल फोन पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार(16 अगस्त) को लुलु मॉल में हुई। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आरोपी अभिमन्यु कोच्चि के इन्फोपार्क में एक प्रमुख आईटी कंपनी में काम करता है। 16 अगस्त को वह बुर्का पहनकर लुलु मॉल गया और महिलाओं के वॉशरूम में घुस गया।
मोबाइल लेडीज वाशरूम में रखकर आरोपी बाहर आकर मेन वॉशरूम के गेट के सामने खड़ा हो गया।
मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी के संदिग्ध व्यवहार को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस पूछताछ से पता चला कि आरोपी ने वॉशरूम में महिलाओं के सीन्स रिकॉर्ड करने के लिए यह स्वांग रचा था।
यह भी पढ़ें-स्ट्रीट डॉग की जान बचाने क्यों भिड़ीं पॉपुलर एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य?
पुलिस ने आरोपी का बुर्का और उसके मोबाइल फोन को बाद में जब्त कर लिया। उसे भी दबोच लिया था।
यह भी पढ़ें-MP इलेक्शन-क्यों चर्चा में हैं BJP के प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह?
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.