झारखंड के लातेहार में काला जादू करने के आरोप में एक बुजुर्ग दंपत्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पहले इस बुजुर्ग दंपत्ति को जबरन खींचकर गांव की पंचायत में ले जाया गया।
रांची के शराब कारोबारी वैभव अग्रवाल बीते दो दिनों से लापता हैं। छानबीन के दौरान पुलिस ने उनकी कार से एक पर्ची बरामद की है। जिस पर कर्ज का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि उन पर लोगों का बहुत अधिक बकाया है। वह उनके पैसे वापस नहीं कर पा रहे हैं।
सावधान हो जाइए! यदि आपका बच्चा बाइक चलाता है, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसे बच्चों की जांच होगी जो बाइक से स्कूल जाते हैं। यदि वह बच्चे तेज ड्राइविंग करते हैं या साइलेंसर मॉडिफाई कर बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो…
दुनियाभर के आदिवासी अपनी अजीब और दिलचस्प परंपराओं को कारण सुर्खियों में रहते हैं। अगर झारखंड की बात की जाए, तो यहां रहने वाले आदिवासियों में भी शादियों को लेकर एक विचित्र परंपरा चली जा रही है। कुछ गांवों के लोग आपस में शादी नहीं करते।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है।अब वो महिला भी मीडिया के सामने आ गई है, जिसके फोटो का इस्तेमाल किया गया।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक सेक्सटॉर्शन में फंस गए हैं। उनका और एक महिला के बीच कथित बातचीत का अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हो गया है। हालांकि मंत्री ने इस वीडियो को फर्जी बताकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
झारखंड के गुमला जिले में रागी की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। इस बीच भारत सरकार की ओर से हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में इसका एक ‘केस स्टडी प्रेजेंटेशन’ दिया गया है।
'जहां चाह-वहां राह!' आमतौर पर राजमिस्त्री का काम पुरुष ही संभालते रहे हैं, लेकिन झारखंड ने इस मिथक को तोड़ दिया है। झारखंड में इस समय 50000 स्किल्ड वुमेन टॉयलेट मेकर्स यानी राजमिस्त्री हैं।
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर इलाके में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर रविवार(9 अप्रैल) को दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग जिले के चरही इलाके में डीएफओ-रेंजर अपने दल-बल के साथ कोयला तस्करों के ठिकानों पर छापा मारने पहुंचे। अफसर बीच रास्ते में ही थे कि तभी तस्करों को यह जानकारी मिल गई। वह सतर्क हो गए।