झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात यहां महिला को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेता ने 24 घंटे में आरोपी पकड़ने का अल्टीमेटम दिया।

सरायकेला (saraikela news). झारखंड में अपराध बेकाबू हो गया है। बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोलीमार जान ले ली। शुक्रवार की रात गोली चलने की घटना होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद महिला के परिजन हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नम्रता सामड (35) के रूप में हुई है। शनिवार के दिन महिला का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला कुचाई पुलिस थाना के अंतर्गत हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीआरपीएफ कैंप के सामने मारी गोली

जानकारी के अनुसार नम्रता नाम की महिला अपने जीवन के गुजारे के लिए सीआरपीएफ कैंप के सामने एक छोटी सी दुकान चलाती थी। जिसमें वह ब्यूटी पार्लर, सिलाई कटाई का काम के साथ स्टेशनरी चला थी। शुक्रवार की रात जब वह दुकान बंद करने के लिए समान समेट रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सिर में गोली मार दी। महिला को कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के लिए शव को वहीं मॉर्चरी में रखवाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह महिला होमगार्ड भी थी। हालांकि पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

नाम के जैसा ही था स्वाभाव

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया की अनजान आरोपियों द्वारा गोली मारी गई है। मृतका की बहन के अनुसार गांव में पार्टी चल रही थी जिसके शोर में गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। करीब 9 बजे तक जब बहन घर नहीं पहुंची तो दुकान जाकर देखा तो वहां पर वह लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि मृतका की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी उसका स्वाभाव बहुत मिलनसार था।

भाजपा नेता ने की निंदा, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

महिला की हत्या होने का पता चलने के बाद इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय महतो जिला परिषद जिग्गी हेंब्रम सहित कुछ और लोग शनिवार के दिन मौके पर पहुंचे। महतो ने पुलिस को चेतावनी दी है की वे अगले 24 घंटों में अपराधियों को अरेस्ट करें। उन्होंने कहा की दिए गए समय में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पूरे जिले में इसका विरोध किया जाएगा।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा घटना की जांच की जा रही है फिलहाल महिला को गोली क्यो मारी गई है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता करने के साथ आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

इसे भी पढ़े- दिल्ली के कोर्ट में 'वकील साब' ने चीटर लेडी को क्यों मारीं 4 गोली, देखिए Video और पढ़िए घटना के 12 चौंकाने वाले फैक्ट्स