सॉफ्ट हिंदुत्व प्लान के सहारे कांग्रेस: प्रियंका गांधी ने किया नर्मदा पूजन, जानिए क्यों स्वागत में लगाई गई बजरंगबली की गदा, देखें Video

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा नर्मदा पूजन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी के सुख समृद्धि की कामना की। प्रियंका के स्वागत में बजरंगबली की गदा लगाई गई थी। इस गदा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Share this Video

जबलपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर स्थित ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस बीच कई जगहों पर प्रियंका के स्वागत में लगाई गई गदा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रियंका गांधी के स्वागत में कार्यकर्ताओं के द्वारा आदि शंकराचार्य चौक पर बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सजाई गई है। दरअसल कांग्रेस कमलनाथ को हनुमान भक्त के रूप में प्राचरित कर रही है। जिस तरह से कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में जीत मिली उसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ने में पार्टी जुटी हुई है। इसी को लेकर चौराहे पर बजरंगबली की गदा को लगाया गया। 

Related Video