मिशन दृष्टि, दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट, गैलेक्सआई द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे भारत की बड़ी उपलब्धि बताया और युवा स्टार्टअप्स की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुनिया के पहले और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी ऑप्टोसार उपग्रह ‘मिशन दृष्टि’ के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और उनकी युवा टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘मिशन दृष्टि’ अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह मिशन भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार की ताकत को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का प्रभाव

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को विज्ञान और तकनीक सहित हर क्षेत्र में प्रोत्साहन देने का सकारात्मक परिणाम अब साफ दिखाई दे रहा है। देश में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने से अंतरिक्ष जैसे जटिल क्षेत्रों में भी युवा लगातार नए प्रयोग और नवाचार कर रहे हैं।

GalaxEye स्टार्टअप और सैटेलाइट लॉन्च की जानकारी

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई ने रविवार, 3 मई 2026 को ‘मिशन दृष्टि’ नामक दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह 190 किलोग्राम वजनी उपग्रह भारत में किसी निजी कंपनी द्वारा निर्मित सबसे बड़ा सैटेलाइट है। इसे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित किया गया।