मुंबई में भारी बारिश के कारण आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गया। बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। IMD ने बताया कि मानसून 25 साल में सबसे पहले मुंबई पहुंचा है।

Mumbai Rain: मुंबई में सोमवार को भारी बारिश हुई है। इसके चलते सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के चलते एक्वा लाइन 3 पर नया बना आचार्य अत्रे चौक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पानी में डूब गया है। बारिश ने मुंबई के 107 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आचार्य अत्रे चौक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन 10 मई 2025 से काम कर रहा है। यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और वर्ली को जोड़ता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मेट्रो स्टेशन में हुए जल जमाव देखा जा सकता है। पानी झड़ने की तरह गिरता दिखा है।

Scroll to load tweet…

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) के आधिकारिक हैंडल ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ट्रेन आचार्य अत्रे चौक के बजाय केवल वर्ली स्टेशन तक ही चलेगी।

IMD (India Meteorological Department) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच गया है। इसने 25 साल में सबसे पहले दस्तक दी है। मानसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से 16 दिन पहले मुंबई पहुंचा है।