मराठी एक्ट्रेस पूजा झुंजर को डिलीवरी के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण नवजात शिशु समेत उनकी मौत हो गई। एक्ट्रेस को रात के 2 बजे के गोरेगांव के एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों उनको जल्द से जल्द हिंगोली के सिविल हॉस्पिटल में ले जाने के लिए कहा था।
मुंबई के कांदिवली स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के ग्राउंड में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। जिसे देखकर सब शॉक्ड रह गए। 15 साल की एक धावक के साथ दौड़ते वक्त जो कुछ हुआ, वो बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।
दक्षिण मुंबई के कोलाबा में नौसेना कॉलोनी की एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में फंसकर 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 45 साल की आरती परदेशी नाम की युवती आज सुबह सोमवार को लिफ्ट में फंस गई थी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान एक बुजुर्ग ने एक अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान पुणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती 102 वर्षीय हाजी इब्राहिम एंबुलेंस मैं बैठकर वोट डालने पहुंचे।
मुंबई. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महा पर्व में विकलांग व्यक्ति भी व्हील चेयर के जरिए मतदान केंद्र पर उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक करीब 7 फीसदी वोटिंग हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के वोटरों से ज्यादा से ज्याद संख्या में मतदान करने की अपील की है।
बेहतर सरकार के लिए हर वोट कीमती होता है। इसलिए हर काम बाद में, पहले वोट जरूरी है। यही संदेश देने यह दिव्यांग कपल सबसे पहले वोट डालने पहुंचा।
धनंजय राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने पंकजा के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने के बाद 142 करोड़ रुपयों के और 975 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
योगी ने चुनावों में जीत की ओर इशारा करते हुए कहा, "अयोध्या में 26 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा।"
पंकजा पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं। धनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।