राजस्थान में सड़कों पर उतरी 11 हजार महिलाएं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ा है मामला- Watch Video

राजस्थान में बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के आगमन और कथा की शुरुआत से पहले विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 11 हजार महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाएं एक जैसे परिधान पहने नजर आईं।

/ Updated: Oct 05 2023, 02:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अलवर जिले में कथावाचक और संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दो दिवसीय कथा कल से शुरू हो रही है।  बाबा बागेश्वर धाम के नाम से पहचान रखने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारी चल रही है।  6 और 7 अक्टूबर को कथा का आयोजन रखा गया है,  लेकिन उससे पहले गुरुवार 5 अक्टूबर को अलवर शहर में 11000 महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली।  करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में 11000 महिलाएं शामिल हुई।

महिलाओं पर ड्रोन के जरिए हुई पुष्प वर्षा

दरअसल अलवर जिले में इस कथा का आयोजन लोहिया का तिवारा क्षेत्र में किया जा रहा है । 6 और 7 अक्टूबर को हनुमंत कथा का आयोजन होगा। यह आयोजन सर्व समाज राष्ट्रीय उत्थान समिति की ओर से किया जा रहा है।  समिति ने ही बागेश्वर धाम सरकार के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा में 11000 महिलाएं एक ही पहनावे में नजर आई।  महिलाओं ने हैप्पी स्कूल के ग्राउंड से शुरू करते हुए पूरे शहर में चक्कर लगाया और उसके बाद जिस मैदान में कथा होनी है वहां पर सभी महिलाएं पहुंची। इस दौरान महिलाओं के ऊपर ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। 

आयोजकों का कहना था कि अलवर जिले में आज से पहले इतनी बड़ी संख्या में किसी भी तरह की कलश यात्रा नहीं निकल गई है। कथा का आयोजन 6 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा और उसके बाद 7 अक्टूबर को दिव्या दरबार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगेगा और इसी दिन शाम 4:00 बजे से 8:00 तक कथा संपन्न कर दी जाएगी।  आयोजकों का कहना है कि संयोजन में करीब 5 लाख से भी ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए बड़ा पंडाल बनवाया गया है।