राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है।  2% DA बढ़ाया, अब डीए बढ़कर 55% हो गया है। लेकिन फिर भी कर्मचारी खुश नहीं हैं।

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan) ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी, जिससे डीए अब 55% हो गया है। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी खुश नहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान में कब से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

 राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में डीए 3% बढ़ाया गया था। पिछले दो वर्षों में डीए में कुल 17% की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2023 में डीए 38% था, जो अब बढ़कर 55% हो गया है।

राजस्थान में पिछले दो वर्षों में डीए वृद्धि का लेखा-जोखा

  • 25 मार्च 2023 – डीए 4% बढ़ा, 38% से बढ़कर 42% हुआ।
  •  30 अक्टूबर 2023 – 4% की वृद्धि के साथ डीए 42% से 46% हुआ।
  •  14 मार्च 2024 – 4% वृद्धि से डीए 50% हुआ।
  •  24 अक्टूबर 2024 – 3% बढ़ाकर डीए 53% किया गया।
  •  1 अप्रैल 2025 – 2% बढ़ोतरी से डीए 55% हो गया।

इस बार सबसे कम बढ़ा डीए 

पिछले दो वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब महंगाई भत्ते में सबसे कम यानी सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई है। 2023 में दो बार 4-4% की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं 2024 में जनवरी में 4% और अक्टूबर में 3% डीए बढ़ा था। इस बार सबसे कम DA बढ़ा है, इसलिए कर्मचारी निराशा है।

साल में दो बार बढ़ता है डीए

सरकारी कर्मचारियों को डीए साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में मिलता है। सरकार इसकी घोषणा मार्च और अक्टूबर में करती है। बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ता है और बकाया राशि जीपीएफ में जमा होती है।

राजस्थान में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए

राजस्थान सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देती है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च 2025 को डीए में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 55% कर दिया था। अब राजस्थान सरकार ने भी समान रूप से डीए बढ़ाकर 55% कर दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

  • मुख्यमंत्री का बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि विक्रम संवत 2082 और वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि को स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
  • राजस्थान सरकार का यह फैसला राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत लेकर आया है। हालांकि, इस बार डीए में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अब भी केंद्रीय दर के बराबर है। सरकारी कर्मचारी अब जनवरी 2025 से बढ़े हुए डीए का लाभ उठा सकेंगे।